Earthquake in MP: भूकंप के झटकों से हिली मध्य प्रदेश की धरती, यह जगह हुई प्रभावित, इतनी जल्दी ही तीव्रता
Earthquake in MP: Madhya Pradesh's earth shook due to earthquake tremors, this place got affected, intensity so soon

Earthquake in MP: एक बार फिर मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किये गए। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी और जबलपुर संभाग में रविवार सुबह 11 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (National Center For Seismology) ने ट्वीट करके दी है। जानकारी के अनुसार जबलपुर के कुंडम, चंदिया, पनागर और शाहपुरा के साथ उमरिया के कुछ इलाके भी प्रभावित हुए हैं। पंचमढ़ी से 218 किलोमीटर दूर जमीन के करीब 23 किलोमीटर नीचे की गहराई में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।
दरअसल, भारत में दो भूकंप जोन हैं। इस वजह से हिमालय क्षेत्र में भूकंप आता है। भारतीय उपमहाद्वीप को भूकंप के खतरे के लिहाज से सीसमिक जोन 2,3,4,5 जोन में बांटा गया है। पांचवां जोन सबसे ज्यादा खतरे वाला माना जाता है। पश्चिमी और केंद्रीय हिमालय क्षेत्र से जुड़े कश्मीर, पूर्वोत्तर और कच्छ का रण इस क्षेत्र में आते हैं।
- Also Read : Post Office SCSS: गुड न्यूज़! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सरकार ने बढ़ा दिया ब्याज, रकम भी हो गई डबल
कुछ दिन पहले ही ग्वालियर में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। ग्वालियर से दक्षिण पूर्व में 28 किलोमीटर दूर टेकनपुर इलाके में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे की गहराई में भूकंप का केंद्र बताया गया था। जिसकी तीव्रता 4.0 रिएक्टर थी। भिंड, श्योपुर, दतिया और शुवपुरी जिले में इसका असर देखा गया था।
- Also Read : Indian Railways: ज्यादातर भारतीयों को नहीं पता रेलवे की यह सच्चाई, सिर्फ जानते हैं 20% लोग
इस वजह से आता है भूकंप (Earthquake in MP)
गौरतलब है कि जब पृथ्वी की सतह के नीचे ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है।