Nora Fatehi Story: कभी पैसे के लिए ऐसा काम करती थीं नोरा फतेही, अब ‘आइटम गर्ल’ के एक ठुमके पर हिल जाता है इंटरनेट, कोई नहीं जानता उनकी ये कहानी
Nora Fatehi Story: Once upon a time, Nora Fatehi used to do such work for money, now internet shakes on a dance of 'Item Girl', no one knows her story
Nora Fatehi Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में टैलेंट की भरमार है। लोग इस इंडस्ट्री में अपने टैलेंट की वजह से आते हैं और अपनी पहचान बनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए सात समुद्र का सफर तय किया और कड़ा संघर्ष भी किया। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही की, जिनके डांस ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। उनकी कहानी भी काफी संघर्षों से भरी है। उनकी लाइफ से जुड़ी कई ऐसी बाते है, जो बहुत कम लोग जानते है। आज हम आपके साथ नोरा फतेही के बर्थडे के मौके पर उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी साझा कर रहे है।
31 साल की हुई नोरा (Nora Fatehi Story)
बता दें कि नोरा फतेही का आज 6 फरवरी को बर्थडे है। उनका जन्म 6 फरवरी 1991 को कनाडा के क्यूबेक शहर में हुआ था। आज वो 31 साल की हो गई है। यूं तो नोरा हिंदी सिनेमा के साथ 2014 से जुड़ी हुई हैं, लेकिन 2018 में आई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के गाने ‘दिलबर दिलबर’ से उन्हें सफलता मिली। इस गाने के बाद वह दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गईं। बॉलीवुड के अलावा नोरा फतेही टीवी रियलिटी शो को लेकर भी काफी पॉपुलर हैं, वो कई डांस शो को जज भी करती हैं।
पैसों के लिए करती थी ऐसा काम (Nora Fatehi Story)
क्या आप जानते हैं कि खूबसूरत नोरा फतेही का पहला गाना फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंन’ का ‘रू बा रू’ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में आने से पहले नोरा सेल्स एसोसिएट और वेट्रेस की जॉब कर चुकी हैं। नोरा उस समय 16 से 18 साल की थीं, जब पैसों की तंगी की वजह से उन्हें एक रेस्त्रां में वेट्रेस की नौकरी करनी पड़ी।
5000 रुपए लेकर आई थीं भारत
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब नोरा कनाडा से भारत आई थीं तो उनके पास केवल 5 हजार रुपये थे। नोरा ने Bollywoodlife को दिए अपने इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल वाले दिनों का खुलासा किया था। रिपोर्ट के अनुसार, नोरा ने बताया था कि जब भारत आईं थी तो अपने साथ सिर्फ 5000 रुपए लेकर मुंबई पहुंचीं थीं। हालांकि, जिस एजेंसी के साथ वो काम कर रही थीं, उससे उन्हें हफ्ते के 3000 रुपए मिलते थे। उन्हें अपना दैनिक रूटीन उसी 3000 में मैनेज करना पड़ता था।
- Also Read : kajol pregnant: 48 की उम्र में तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई काजोल! वीडियो देखकर फैंस पूछ रहे अजीबो-गरीब सवाल
आज है करोड़ों की मालकिन
महज 5 हजार रुपए लेकर भारत आई नोरा अब करोड़पति है। वह एक डांस के लिए लाखों रुपए चार्ज करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा एक परफॉर्मेंस के 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर विज्ञापन शेयर करने के 5 से 7 लाख रुपये लेती हैं। नोरा ने गुरु रंधावा के गाने ‘नाच मेरी रानी’ के लिए 45 लाख रुपये चार्ज किए थे। Oprice.com वेबसाइट की मानें तो 2022 में डांसिंग सेंसेशन नोरा के पास 39 करोड़ की संपत्ति है।
- Also Read : Nora Fatehi FIFA WC 2022: फैंस से भरे स्टेडियम में नोरा फतेही ने किया गजब का डांस, वीडियो हुआ वायरल