MP Minister Inder Singh Parmar : शिक्षा मंत्री परमार बोले- अब देश का वास्तविक इतिहास पढाया जाएगा, गुलामी के सभी चिन्ह हटाए जाएंगे
MP Minister Inder Singh Parmar: Education Minister Parmar said - Now the real history of the country will be taught, all signs of slavery will be removed
अधिकारियों और पदाधिकारियों के साथ विकास यात्रा की तैयारी को लेकर की बैठक, ऐसा रहेगा यात्रा का रूट चार्ट
MP Minister Inder Singh Parmar : मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि वर्ष 2003 के पहले प्रदेश की क्या स्थिती थी और आज क्या हैै, ये किसी से छिपा नहीं है। इन वर्षों में प्रदेश की भाजपा सरकार ने लगातार विकास और जनसरोकारों से जनता के दिल में जगह बनाई है। अब वक्त आ गया है कि गली-गली, गांव-गांव जाकर केन्द्र व राज्य की सरकार के जन कल्याणकारी विकास कार्यों को जनता को बताएं।
जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार गुरूवार रात्रि में जिला कार्यालय विजय भवन में 5 फरवरी से शुरू हो रही विकास यात्रा को लेकर एक बैठक में बोल रहे थे। बैठक में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे विशेष रूप से उपस्थित थेे। जिले के भाजपा समर्थित नगरीय निकाय, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बैतूल व बैतूलबाजार के नगरीय निकाय के पार्षदों के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी।
इस बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि 5 फरवरी संत रविदास जयंती से पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तरीय विकास यात्राएं शुरू की जा रही हैं। इस विकास यात्रा के माध्यम से जनता को केन्द्र व राज्य सरकार के काम बताएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा में पार्टी संगठन और जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री परमार ने केन्द्र व राज्य सरकार के कार्य बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की दुनिया में साख बढ़ी है। वहीं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को देश का विकसित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है।
Also Read : Dairy Farming Business: खुशखबरी! डेयरी चलाने के लिए यहां मिलेगा सस्ता लोन, देखें किस तरह कर सकते आवेदन
श्री परमार ने कहा कि बिजली सड़क, सिंचाई के क्षेत्र में पार्टी की सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है। गेहूं उत्पादन में प्रदेश ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है और धान के उत्पादन में भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे है। बिजली की उपलब्धता इतनी है कि हम दिल्ली तक प्रदेश की बिजली भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देश की आजादी का अमृतकाल है परंतु दुर्भाग्य से पूर्व की कांग्रेसी सरकारों ने अंग्रेजों के झूठे इतिहास को ही पढ़ाया और गुलामी के चिन्ह भी नहीं हटाए।
प्रभारी मंत्री ने जोर देकर कहा कि अब देश में जनता के वोटों से बनी एक राष्ट्रवादी सरकार है जो इस पर तेजी से काम कर रही है। अब देश में वास्तविक इतिहास पढ़ाया जाएगा और गुलामी के सभी चिन्हों को हटाया जाएगा। श्री परमार ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है। हम विकास यात्रा के माध्यम से गांव-गांव और शहर के हिस्से में जाकर ये काम बताएंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधाकर पंवार और आभार कमलेश सिंह ने व्यक्त किया।
बैठक में तय की विकास यात्रा की रूपरेखा
इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विकास यात्राओं की रूप रेखा तैयार की एवं इन यात्राओं को व्यापकता प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी उपलब्धियां
गौरतलब कि जिले के सभी ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में 5 फरवरी से 8 मार्च तक विकास यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इन यात्राओं में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास होंगे। सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाई जाएंगी। इस दौरान हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। साथ ही ग्राम चौपालें आयोजित की जाकर योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
Also Read : Flour and Wheat Prices: अब औंधे मुंह गिरेंगे गेहूं और आटा के दाम, बढती कीमतों को रोकने सरकार ने शुरू की पहल
डेढ़ अरब के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा ने यात्रा के आयोजन की तैयारी की जानकारी देते हुए बताया कि विकास यात्राओं के दौरान 6679.23 लाख रुपए लागत के 830 कार्यों को लोकार्पण एवं 7811.14 लाख रुपए लागत के 662 कार्यों को शिलान्यास के लिए चिन्हांकित किया गया है। जिनमें लोकार्पण हेतु विधानसभा क्षेत्र मुलताई में 999.23 लाख रुपए लागत के 140 कार्य, आमला में 688.35 लाख रुपए लागत के 83, बैतूल में 904.62 लाख रुपए लागत के 140, घोड़ाडोंगरी में 1816.43 लाख रुपए लागत के 223 एवं विधानसभा क्षेत्र भैंसदेही में 2270.6 लाख रुपए लागत के 244 कार्य शामिल हैं।
Also Read : सबकी पसंदीदा बाइक Yamaha RX100 जल्द कर रही वापसी, इस तरह का होगा नया अवतार..
इसी तरह शिलान्यास के लिए विधानसभा क्षेत्र मुलताई में 508.605 लाख रुपए लागत के 69 कार्य, आमला में 1739.78 लाख रुपए लागत के 60, बैतूल में 2152.355 लाख रुपए लागत के 213, घोड़ाडोंगरी में 1547.35 लाख रुपए लागत के 219 तथा विधानसभा क्षेत्र भैंसदेही में 1863.05 लाख रुपए लागत के 101 कार्य चिन्हांकित किए गए हैं।
विकास यात्रा का 5 फरवरी का रूट चार्ट
- विधानसभा क्षेत्र बैतूल अंतर्गत नगर परिषद आठनेर क्षेत्र में 5 फरवरी को विकास यात्रा निकाली जाएगी। आठनेर में विकास यात्रा प्रात: 9 बजे नगर परिषद प्रांगण से शुरू होगी। यह यात्रा वार्ड क्रमांक 3, 4, 5, 11 एवं 12 में मेन रोड होते हुए मुख्य बस स्टैंड से वार्ड क्रमांक 9, 10, 14 होते हुए छोटा बस स्टेंड पहुंचेगी। विकास यात्रा के दौरान वार्ड क्रमांक 14 संत रविदास वार्ड में बाढ़ नियंत्रण परियोजना अंतर्गत आरसीसी नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा।
- विधानसभा क्षेत्र आमला अंतर्गत 5 फरवरी को नगर पालिका परिषद आमला में संत रविदास वार्ड से प्रात: 9 बजे विकास यात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा तिलक वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, संत विनोबा भावे वार्ड, छत्रसाल वार्ड, सुभाष वार्ड, डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड, भगत सिंह वार्ड, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, अम्बेडकर वार्ड, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड, भीमनगर वार्ड, शिवाजी वार्ड, गुरूनानक वार्ड, आजाद वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड एवं जवाहर वार्ड में भ्रमण करेगी।
- विधानसभा क्षेत्र घोड़ाडोंगरी अंतर्गत 5 फरवरी को प्रात: 10 बजे घोड़ाडोंगरी के सतपुड़ा मैदान से प्रारंभ होगी। यह यात्रा चन्द्रशेखर वार्ड, गुरूगोविंद सिंह वार्ड, भगत सिंह वार्ड, शहीद स्मारक वार्ड, शिवाजी वार्ड, सरदार विष्णुसिंह वार्ड, बिरसा वार्ड, महावीर वार्ड, अंबेडकर वार्ड, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड, भोदेसिंह वार्ड, तिलक वार्ड, मंशु ओझा वार्ड, महात्मगांधी वार्ड एवं मंगल पांडे वार्ड का भ्रमण करेगी।
- विधानसभा क्षेत्र भैंसदेही अंतर्गत 5 फरवरी को नगरीय क्षेत्र भैंसदेही के भगतसिंह वार्ड से प्रारंभ होगी। यह यात्रा स्वामी विवेकानंद वार्ड, हनुमान वार्ड, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, सिविल लाइन, सुभाष वार्ड, पं. जवाहरलाल नेहरू वार्ड, त्रिवेणी वार्ड, अंबेडकर वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, मौलाना आजाद वार्ड, महावीर वार्ड, दुर्गा वार्ड एवं मां पूर्णा वार्ड का भ्रमण करेगी।
Also Read : Intresting Gk question : किस सब्जी में जहर पाया जाता है, आपके Gk में है दम तो इसका दें सही जवाब?
विकास यात्रा का 6 फरवरी का रूट चार्ट
- विधानसभा क्षेत्र बैतूल अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र बैतूलबाजार में विकास यात्रा प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होगी। यह विकास यात्रा आजाद वार्ड, शिवाजी वार्ड, गणेश वार्ड, कैलाश वार्ड, सुभाष वार्ड, कृष्णा वार्ड, विष्णु वार्ड, तिलक वार्ड, मालवी वार्ड, जवाहर वार्ड, राजेन्द्र वार्ड, गांधी वार्ड, आजाद वार्ड एवं अंबेडकर वार्ड में भ्रमण करेगी।
- विधानसभा क्षेत्र आमला अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में 6 फरवरी को विकास यात्रा ग्राम अम्बाड़ा से प्रारंभ होगी। यह यात्रा अम्बाड़ा से बोथी ब्राह्मणवाड़ा, बेलमंडई, झीटापाटी, नयेगांव, पलकोटा, ससाबड़ एवं अंधारिया का भ्रमण करेगी।
- विधानसभा क्षेत्र घोड़ाडोंगरी अंतर्गत नगर परिषद शाहपुर में 6 फरवरी को विकास यात्रा वार्ड क्रमांक 15 से प्रारंभ होगी। यह यात्रा वार्ड क्रमांक 14, 13, 12 एवं वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 का भ्रमण करेगी। वार्ड क्रमांक 12 में पतौवापुरा से आमढाना तक सीसी रोड का लोकार्पण एवं वार्ड क्रमांक 1 में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से बाजार तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।
- विधानसभा क्षेत्र भैंसदेही अंतर्गत आठनेर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम दाभोना से विकास यात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा ग्राम ऐनखेड़ी, गोखलापुर, पीपलदरी, बोथियारैयत, बोथियामाल, अंधेरबावड़ी, बेलकुंड, पालखेड़ा, सोनोरा, हीरादेही एवं चिचकुंभ का भ्रमण करेगी।