Betul Crime : ग्राम पंचायत जमन्या की रोजगार सहायक पर हमला, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Betul Crime : बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक की जमन्या ग्राम पंचायत की रोजगार सहायक रंजना पोटे पर गुरुवार की शाम को हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि हमले में उनके पिता को भी चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ग्राम पंचायत जमन्या में ग्राम सभा चल रही थी। इस बीच पंचायती टैंकर से सरपंच के पानी पहुंचाए जाने का मुद्दा उठा। इसका कुछ ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया।
इसी बीच करीब आधा दर्जन लोगों ने रोजगार सहायक पर हमला कर दिया। रोजगार सहायक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बीच बचाव कर रहे उनके पिता पर भी रॉड से हमला किया गया। उनके गले पर चोटें आई हैं। दोनों को रात को ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना झल्लार थाने में दी गई है।
घटना को लेकर एक बात यह भी सामने आ रही है कि कल निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए इंजीनियर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और रोजगार सहायक और उनके पिता पर हमला हुआ। हालांकि वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
- Also Read: Wagon-R : नया वर्जन लांच, ले सकेंगे सस्ते तेल से बेहतरीन माइलेज का आनंद
- Also Read: युवाओं का दिल धड़काने Royal Enfield ला रहा Super Meteor 650 बाइक, लुक और इंजन जान बुक कर लेंगे आप
- Also Read: Betul Love Triangle : प्रेमिका के घर एक साथ जा धमके दोनों प्रेमी, की मारपीट, कुएं में कूदी किशोरी