Rohit Shetty Injured: बड़ी खबर! शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी हुए घायल, अस्पताल में हुई सर्जरी
Rohit Shetty Injured: बॉलीवुड के पॉवर डॉयरेक्टर और स्टंटमेन के नाम से मशहूर रोहित शेट्टी शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी कार का सीक्वेंस शूट कर रहे थे। इस दौरान वह हादसे का शिकार हुए। प्रोडक्शन टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी सर्जरी की गई है। बता दें कि रोहित अभी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वेब सीरिज इंडियन पुलिस फोर्स की हैदराबाद में शूटिंग कर रहे है।
शूटिंग के दौरान घायल हुए रोहित
रोहित शेट्टी को उनके दमदार एक्शन के लिए जाना जाता है। रोहित शेट्टी की फिल्मों में फाइट और मारधाड़ एकदम स्टाइल में होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में कार चेज सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। उसी वक्त ये हादसा हुआ। हादसे में उनके हाथ में चोट लगी है। प्रोडक्शन टीम ने उन्हें कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर्स ने सर्जरी के बाद रोहित को छुट्टी दे दी।
View this post on Instagram
स्टंट के लिए जानें जाते है रोहित शेट्टी
बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में रोहित शेट्टी बड़ा नाम है। उन्होंने लगभग सभी बड़े एक्टर्स के साथ सफल फिल्में बनाई है। फिल्मों के अलावा रोहित शेट्टी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में भी जमकर स्टंट करते हैं और खिलाड़ियों से करवाते हैं।
View this post on Instagram
रोहित शेट्टी के नाम रहेगा 2023
साल 2022 में रोहित शेट्टी ने कुछ खास नहीं किया, लेकिन 2023 में रोहित की गई बड़ी फिल्में और वेब सीरिज आ रही है। हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस रिलीज हुई, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मनोरंजन करने में असफल रही। अब 2023 में रोहित शेट्टी अजय देवगन की सिंघम 3, सिद्धार्थ मल्होत्रा की इंडियन पुलिस फोर्स वेब सीरीज, सूर्यवंशी 2 और गोलमाल 5 जैसी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।