Nimbu Haldi Ke Fayde: हल्दी (Turmeric) और नींबू (Lemon) हमारे शरीर को हेल्दी रखने में कई तरह से फायदेमंद (Benefits) होते हैं। आहार विज्ञान, आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में इन्हें रामबाण माना जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है इन दोनों के मिश्रण के कई चमत्कारी फायदे होते हैं। ये लिवर को हेल्दी रखने, बॉडी को डीटॉक्स करने, वजन कम करने में भी काफी काम आती है। आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताएंगे।
नींबू और हल्दी के सेवन का सेवन करने वालो से लिवर से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती हैं और ये शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी ये काफी मदद करते हैं। इससे लिवर क्लीन रहता है और हेल्दी बना रहता है। लिवर से जुड़ी समस्याओं में नींबू के रस में हल्दी और थोड़ी सी मात्रा में शहद मिलाकर इसका सेवन करें। नींबू और हल्दी के रेग्युलर सेवन से पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।
नींबू और हल्दी स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। रोजाना नींबू के रस में हल्दी मिलाकर पीने से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं ठीक होती हैं। इसका इस्तेमाल आप फेस मास्क और फेस पैक की तरह भी कर सकते हैं।
मोटापा होगा दूर
नींबू और हल्दी का सेवन मोटापे से छुटकारा दिलाने में बहुत उपयोगी है। रोजाना सुबह नींबू के रस में शहद और हल्दी मिलाकर इसका सेवन करने से जल्दी ही मोटापे की समस्या दूर होती है। बता दें कि हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर की समस्याओं में उपयोगी होते हैं। इसके सेवन से शरीर का चयापचय भी ठीक रहता है।
हल्दी और नींबू का दिनचर्या के साथ सेवन से तनाव दूर होता जाता है। ये रक्त संचार ठीक करता है, जिससे शरीर सुचारू रूप से चलता रहता है। इसे में आपको चिड़चिड़ाहट नहीं होती और आपको तनाव कम होता है।
हार्ट के लिए अच्छा
नींबू और हल्दी के सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है। अगर हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या है तो नींबू के साथ हल्दी और शहद का सेवन करने से फायदा मिलता है। इसके अलावा हल्दी का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है और संक्रमण से भी बचा जा सकता है।(Nimbu Haldi Ke Fayde)