Shiv ji ke upay: साल में एक बार जरूर करना चाहिए शिव जी का ये उपाय, धन दौलत की कभी नही होगी कमी
Shiv ji ke Upay: संसार में शिव जी से बड़ा कोई योगी नहीं है, वे अपने भक्तों का हमेेशा ध्यान रखते है। जिस भी भक्त से वे प्रसन्न हो जाते है, उसके कभी किसी भी चीज की कमी नहीं आती। तांत्रिक ग्रंथों केे अनुसार शिव जी के कई ऐसे उपाय है, जो प्राणी को हर संकट से मुक्ति दिला सकते है, साथ ही उनकी हर मनोकामना भी पूरी हो सकती है। आज हम आपको देवाे के देव महादेव शिव के एक ऐसे ही उपाय (Shivji ke Upay) के बारे में बता रहे है, जो साल में एक बार करने से कभी धन, दौलत, यश और वैभव की कमी नहीं आने देगा। आईए जानते है विस्तार से…
बन जाती है बिगड़ी किस्मत (Shiv Ji Ke Upay)
ज्योतिष में आठवें घर को मृत्यु का घर माना गया है। यहां पर सभी ग्रह अपना अशुभ प्रभाव ही देते हैं। यहीं से व्यक्ति की मृत्यु का विचार किया जाता है। ऐसे में यदि श्मशान स्थित शिव की शरण ली जाएं तो व्यक्ति हर संकट से मुक्त हो सकता है। किसी भी दिन श्मशान में जाएं और वहां पर शिव को प्रणाम कर वहीं के पानी से स्नान करें। ऐसा करना सभी तरह की आर्थिक समस्याओं को दूर कर देता है। स्नान के बाद भी महादेव को प्रणाम करें।
जब भी आप किसी श्मशान के पास से गुजरें तो मन ही मन वहां स्थित महादेव रूप कालभैरव का स्मरण कर उन्हें नमस्कार करें। इसके लिए आपको श्मशान में जाने की आवश्यकता नहीं है। इससे घर में घटने वाली सभी प्रकार की अशुभ घटनाएं रुक जाती हैं।
शिव के ये उपाय भी है तुरंत लाभकारी
श्मशान स्थित कालभैरव के मंदिरों को भी जागृत माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यदि किसी सिद्ध पुरुष या विद्वान पंडित के मार्गदर्शन में वहां स्थित भैरव जी की नियमित पूजा की जाए तो व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भैरव को शिव का उग्र स्वरूप माना गया है। अतः इनकी पूजा में विशेष सावधानी रखनी चाहिए अन्यथा लाभ की जगह नुकसान भी हो सकता है।
Also Read: Innova और Ertiga से भी आगे निकल गई New Mahindra Bolero, मार्केट में आने से पहले ही मचा रही धूम
शिव का रुद्राभिषेक भी समस्त कष्टों को दूर कर देता है। अतः यदि कभी विशेष संकट की घड़ी आन पड़े तो उनका अभिषेक अवश्य कराएं। यदि नौकरी पाना चाहते हैं तो गन्ने के ज्यूस से अभिषेक करते हैं, सुख के लिए दूध से अभिषेक करते हैं। इस प्रकार अलग-अलग उद्देश्यों के लिए अलग-अलग पदार्थों से अभिषेक किया जाता है।