Ajgar Attack video: महिला को जिंदा निगल गया अजगर, ग्रामीणों ने पेट काटकर निकाला बाहर, Video आया सामने
Ajgar Attack video: आमतौर पर अजगर इंसानों पर हमला करने के मामले बहुत ही दुर्लभ होते है। लेकिन एक महिला को अजगर द्वारा जिंदा निगल लिए जाने का मामला सामने आया है। ये दिल दहला देने घटना इंडोनेशिया की है। वहां के लोकल न्यूज चैनल ने इस मामले को कवर कर इसकी वीडियो यूट्यूब पर शेयर की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ इंडोनेशिया में 54 वर्षीय वा तिबा (Wa Tiba) गुरुवार शाम दक्षिणपूर्व सुलावेसी प्रांत (Sulawesi province) में मुना द्वीप (Muna island) पर अपने गांव के पास अपने सब्जी के बगीचे से लापता हो गई थी। अगले दिन शुक्रवार को जब उनका परिवार बगीचे में उसकी तलाश करने गया, तो उन्हें केवल सैंडल और एक टॉर्च सहित उसका सामान मिला। फिर परिवार और ग्रामीणों ने महिला की तलाश शुरू की।
महिला की तलाश के दौरान जब स्थानीय लोगों ने फूले पेट वाले एक अजगर को देखा तो उन्होंने उसे मार डाला और उसके पेट को काटा तो वे चौंक गए। पता चला कि उन्हें जिस महिला की तलाश थी वह सांप के पेट में थी। गांव के मुखिया ने बताया कि गांव के किसी निवासी ने महिला को अजगर द्वारा निगलते नहीं देखा, क्योंकि वह जंगल में अकेले ही गई थी। गांव में कई विशालकाय अजगरों के देखे जाने के बाद से लोगों में डर का माहौल है।
कुछ वेबसाइटों पर पोस्ट किए गए वीडियो में ग्रामीणों को महिला के शरीर को निकालने के लिए अजगर के शव को काटते हुए दिखाया गया है। फारिस ने कहा कि पीड़िता का बगीचा, उसके घर से लगभग आधा मील की दूरी पर, एक चट्टानी इलाके में स्थित है, जहां गुफाओं और चट्टानों में कई सांप हैं।
वीडियो आपको विचलित कर सकता है…
अजगर द्वारा मनुष्यों के मारे जाने की रिपोर्ट अत्यंत दुर्लभ है। वे जंगली जानवरों, बंदरों, सूअरों और अन्य स्तनधारियों को खाने के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल मार्च के बाद से इंडोनेशिया में एक इंसान पर यह दूसरा अजगर हमला था, जब पश्चिम सुलावेसी प्रांत में एक 25 वर्षीय व्यक्ति को एक अजगर ने पूरा निगल लिया था। अजगर, जो इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य हिस्सों में व्यापक हैं, अपने शिकार को दर्जनों नुकीले घुमावदार दांतों से पकड़ते हैं और फिर उसे पूरा निगलने से पहले उसे मौत के घाट उतार देते हैं।
- Also Read: Bike Stunt viral Video: छोटा पैकेज बड़ा धमाका! छोटे बच्चों की स्टंटबाजी देख उड़ जाएंगे होश
बता दें कि इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य हिस्सों में अजगर बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। अपने शिकार को दर्जनों नुकीले घुमावदार दांतों से पकड़ते हैं और फिर उसे पूरा निगलने से पहले उसका दम घोटकर मौत के घाट उतार देते हैं।