Dhanteras 2022 puja vidhi: इस धनतेरस पर कर लें ये काम, जीवन भर नहीं आएगी धन की समस्या, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Dhanteras 2022 puja vidhi: धनतेरस (धनत्रयोदशी) का त्योहार 22 और 23 अक्टूबर दो दिन मनाया जाएगा। धनतेरस से दिवाली के पर्व की शुरुआत होती है। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन व नई चीजों को खरीदने की परंपरा है। इस दिन बर्तन को खरीदने से घर में सुख-समृद्धि तथा धन आता है और धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। शास्त्रों में धनतेरस के दिन कुछ उपायों को करना अति लाभकारी माना गया है। धनत्रयोदशी कई मायनों में लोगों के लिए शुभ और महत्वपूर्ण है।
इस तरह करें माता लक्ष्मी को प्रसन्न
जनसत्ता पर दी गई जानकारी के अनसुार ज्योतिष शास्त्र में बताया है कि धनतेरस (धनत्रयोदशी) पर धन की देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए धनत्रयोदशी के बाद चावल के 21 दानों को हल्दी के साथ लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख देना चाहिए। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है, साथ ही सुख-समृद्धि भी आती है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- ज्योतिष शास्त्र में बताया है कि धनतेरस या धनत्रयोदशी के दिन पूजा के समय दिशाओं का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसी दिन भगवान कुबेर की पूजा भी की जाती है और भगवान कुबेर की उत्तर दिशा मानी गई है। धनतेरस के दिन यदि आप नकद या धन को उत्तर दिशा की ओर रखते हैं और पूजा करते हैं, तो आपको भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होगी।
- यदि आप देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन बाजार से नई झाड़ू खरीद लें और धनत्रयोदशी के दिन खरीदी गई नई झाड़ू घर लाना समृद्धि का संकेत माना जाता है।
- ज्योतिष शास्त्र में बताया है कि धनतेरस पर पूजा करने से पहले घर की तिजोरी पर माता लक्ष्मी का चित्र जरूर लगाएं। खरीदारी कर उसकी पूजा करें, लेकिन इस दौरान एक बात का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, जो भी तस्वीर लगा रहे है, उसमें माता लक्ष्मी स्नान की मुद्रा में बैठी हों और कमल में धन।
- ज्योतिष शास्त्र में बताया है कि घर में देवी लक्ष्मी का श्री यंत्र स्थापित करना भी बहुत शुभ माना जाता है। दिवाली तक इस यंत्र की पूजा करनी चाहिए और इसे घर और ऑफिस में उत्तर दिशा की ओर रखें। ऐसा करने से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
- Also Read: Dhanteras 2022: धनतेरस पर झाड़ू खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान, वरना….
- शास्त्र में एक और खास बात का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है। धनतेरस पर 11 गोमती चक्र खरीदकर घर लाए और उस पर चंदन लगाएं और लक्ष्मी की पूजा करें और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। इसके बाद इसे घर में धन स्थान या तिजोरी में रख दें।
- ये सभी उपाय करने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और सुख समृधि भी बनी रहेगी।
टिप: ऊपर बताए गए सभी जानकारी मान्यताओं के आधार पर दी गई है। इसकी हम पुष्टि नहीं करते है।