Party se nishkashit : भाजपा ने बागियों को किया छह साल के लिए निष्कासित, देखें किस-किस पर गिरी गाज; इधर प्रत्याशियों ने रोपा विकास का पौधा
The rebels were expelled for six years, see who fell; Here the candidates planted a plant of development
◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बागियों (rebels) के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सख्त हो गई है। बैतूल जिले के नगरीय निकायों में पार्टी द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही उनका समर्थन कर रहे कार्यकर्ताओं को भी निष्काषित (expelled) कर दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने इन्हें प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया है। पार्टी ने इसे अनुशासन हीनता मानते हुए यह कार्यवाही की है।
भाजपा मीडिया सेेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नगर पालिका बैतूल के सूर्यकांत साहू शास्त्री वार्ड, ललित जुमड़े विकास वार्ड, छुट्टन पाल शिवाजी वार्ड, पुलकित येरपुड़े मोती वार्ड, नगर पालिका मुलताई के रेखा उबनारे ताप्ती वार्ड, राजेन्द्र शिवहरे इंदिरा गांधी वार्ड, संतोष कामड़ी सुभाष वार्ड, नगर पालिका आमला के दीक्षा सूरजेकर लालबहादुर शास्त्री वार्ड, सदाराम झरबड़े भीमनगर वार्ड, अकरम खान भगतसिंह वार्ड, नगर परिषद शाहपुर के अंकुर राठौर पं. दीनदयाल वार्ड, आशीष राठौर सावित्री फूले वार्ड, रोहित नायक लालबहादुर शास्त्री वार्ड और भूमिका भोपते मनसुखदास बाबा वार्ड को पार्टी से निष्कासित किया गया है।
प्रत्याशियों ने विकास का पौधा रोपकर लिया संकल्प

नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के तहत शुक्रवार को पूरे प्रदेश के साथ जिला कार्यालय विजय भवन में वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भाजपा के वार्ड प्रत्याशियों ने विकास का पौधा रोपा। इसके साथ ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। भाजपा के प्रत्याशियों को भोपाल के एक कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan), प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने ग्रीन संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम अनूठी घटना है। हमारे वार्ड प्रत्याशी जो भावी पार्षद बनेंगे, शहर को हरा भरा रखने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प ले रहे है। श्री चौहान ने कहा कि पेड़ पर्यावरण की रक्षा करते हैं। वे विकास के प्रतीक हैं। अनेक पक्षियों, कीड़ों को जीवन देते हैं। इसीलिए हमारे प्रत्याशी पौधा रोपकर संकल्प ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रीन संकल्प सिर्फ पर्यावरण तक सीमित नहीं है। बल्कि ये विकास का संकल्प है। अपने शहर, वार्ड को विकासित बनाने, जनकल्याण और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज का दिन देश प्रदेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, जब जनसेवक चुने जाने से पहले हमारे प्रत्याशी पौधा लगाकर शहर को ग्रीन क्लीन रखने का संकल्प ले रहे हैं।
विजय भवन में हुआ पौधा रोपण : प्रदेश स्तरीय ग्रीन संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यालय विजय भवन में पार्टी के वार्ड प्रत्याशियों ने वरिष्ठ नेताओं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पौधारोपण किया और भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।
इस अवसर पर सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वसंत बाबा माकोड़े, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, जिला मंत्री लतेश पंवार, सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन, मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, शारिक खान, प्रकोष्ठ जिला संयोजक पूरन साहू, नरेन्द्र शर्मा, राजू पंवार, जीवन बुवाड़े सहित वार्डों के प्रत्याशी, अध्यक्ष एवं प्रभारी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।