Appointment : विक्की आर्य बने भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी, बधाइयों का लगा तांता
|
झल्लार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कर्मठ और उत्साही युवाओं को प्रोत्साहन स्वरूप विभिन्न जिम्मेदारियां दी जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम झल्लार के युवा पत्रकार विक्की आर्य को झल्लार ग्रामीण मंडल भैंसदेही का भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इस नियुक्ति पर उन्हें क्षेत्रीय पत्रकार, राजनेता, व्यापारी और मित्रों ने भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीपसिंह ठाकुर, पूर्व नपा अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मनीष सोलंकी, भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सागर शिवहरे, वासुदेव धोटे, देवीदास खाड़े, निलेश सिंह ठाकुर, सीताराम चडोकार, सचिन धोटे, अनुराग सोनी, धनराज साहू, अलकेश साहू सहित भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।