very sad : दो-दो बेटों को दिया जन्म, लेकिन दुलार तक नहीं कर पाई मां : प्रसव के बाद नवविवाहिता की मौत
Gave birth to two sons, but could not even caress: death of newlyweds after delivery

बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम मोरंड निवासी एक नवविवाहित महिला की जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मौत हो गई। बच्चों को जन्म देने के बाद मां उनका दुलार तक नहीं कर पाई। प्रसूता की एक साल पहले ही शादी हुई थी। इस घटना ने बच्चों के जन्म की खुशियां चंद पलों में ही समाप्त कर दी और पूरे परिवार में मातम छा गया। राहत की बात बस इतनी है कि दोनों बच्चे ठीक है। अब परिजनों को उनकी चिंता सता रही है।
|
जानकारी के अनुसार मोरंड निवासी सेवंती ईरपाचे (22) की प्रसव के बाद मौत हुई है। मृतिका द्वारा शनिवार को 2 स्वस्थ बच्चों (दोनों बालक) को जन्म दिया था। जिसमें 1 बच्चे का जन्म घर में ही हुआ जबकि दूसरे बच्चे का जन्म बिसनूर के अस्पताल में हुआ। इसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय बैतूल लेकर जा रहे थे।
इस बीच रास्ते में ही ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। दोनों नवजात बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर उनकी गहन देखरेख हो रही है।
थाना आठनेर के सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मृतिका का शनिवार 30 अप्रैल को सुबह प्रसव हुआ था। जिसमें एक बच्चे का जन्म घर पर ही हो गया था। बाद में दूसरे बच्चे के जन्म के लिए बिसनूर अस्पताल आना पड़ा। वहां ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर सीएससी आठनेर में भर्ती कराया गया था। यहां महिला की मौत हो गई।
सूचना के बाद तहसीलदार आठनेर के द्वारा पंचनामा की कार्रवाई की गई है। इधर पुलिस ने भी मृतका का पोस्टमार्टम कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। दोनों नवजात मासूमों को मृतिका दुलार भी नहीं कर पाई। उसके पहले ही उसकी मौत हो गई।