Fire : एक ही दिन में बार-बार लगी आग, स्कूल के करीब भी पहुंची, घोड़ाडोंगरी से भी बुलानी पड़ी दमकल
Fire broke out again and again in a single day, reached close to the school, fire brigade had to be called from Ghoradongri too
|
• नवील वर्मा, शाहपुर
बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक में शुक्रवार को दिन भर आग लगने की घटनाएं होती रहीं। यही कारण है कि केवल शाहपुर ही नहीं बल्कि घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की दमकल की मदद भी लेनी पड़ी। एक स्थान पर तो स्कूल के बिलकुल करीब तक आग पहुंच गई थी। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटनाएं भी हो सकती थी।
सुबह करीब 11 बजे सोहागपुर ढाना गांव में पप्पू शुक्ला के खेत में करीबन 5 एकड़ में नरवाई में और साईड से लगे जंगल में आग लग गई थी। ग्रामीणों द्वारा फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग फैलते हुए चोपना रोड से गांव के प्राथमिक शाला स्कूल भवन तक पहुंच चुकी थी। वही दूसरी ओर लगभग 12.30 बजे मिट्टी के तेल के पंप के पास ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई। जिसे शाहपुर की फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया।
घोड़ाडोंगरी की फायर बिग्रेड को भी चोपना रोड सोहागपुर ढाना में दोबारा आग लगने पर बुलानी पड़ी। सोहागपुर ढाना चोपना रोड खेतों में आग लगने के बाद जंगलों में भी आग लग गई। जिस पर दोनों फायर बिग्रेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। लौटते समय शाहपुर में मीना फर्नीचर मार्ट के पीछे माचना नदी के किनारे पुरानी लकड़ियों में आग लग गई थी। इसे भी दोनों फायर ब्रिगेड से बुझाया गया।
गर्मी का सीजन बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाएं भी बढ़ती ही चली जा रही हैं। आग की घटनाओं में ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ है परंतु अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो लाखों के नुकसान होने की संभावनाएं जताई जा रही है। आगजनी की घटनाएं एक साथ होने से शाहपुर नगर परिषद की फायर बिग्रेड के साथ-साथ घोड़ाडोंगरी से भी फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ा।
उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन आवेदन: UP Berojgari Bhatta Registration & login