Talent : बैतूल की नेहा की बड़ी उपलब्धि, सिविल जज के लिए हुईं चयनित
Neha's big achievement of Betul, selected for civil judge
|
बैतूल की एक और बेटी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर न केवल परिवार और समाज बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया है। इस होनहार बेटी ने सभी तय चयन प्रक्रियाओं में सफलता हासिल करते हुए सिविल जज पद के लिए चयनित होने में कामयाबी हासिल की है। यह प्रतिभा है बैतूल की नेहा बाथरी। नेहा की इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही समाज भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
नेहा के पिता सुनील बाथरी आमला कोर्ट में क्लर्क के पद पर पदस्थ हैं जबकि मां मीना बाथरी एमपीईबी में एकाउंटेंट हैं। भाई निखिल बाथरी आईटी सेक्टर में है। नेहा की पढ़ाई बैतूल के ही आरडी पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उसने कानून की पढ़ाई की और साथ ही सिविल जज परीक्षा की तैयारी भी की।
परिजनों के अनुसार नेहा रात-दिन पढ़ाई में जुटी रहती थी। इसी का नतीजा है कि उसके द्वारा किए गए कठिन परिश्रम के चलते उसने यह सफलता हासिल की। नेहा की इस सफलता पर नेहा और पूरे परिवार को बधाइयों का तांता लगा है।