
2024 Me Kitane Grahan : नये साल 2024 में पूर्वी एवं मध्य भारत के लिये ग्रहण की खगोलीय घटना पर भी ग्रहण लगेगा। इसका मतलब यह हुआ कि इस कैलेंडर वर्ष में भारत के इस भूभाग पर न तो सूर्यग्रहण और न ही चंद्रग्रहण दिखेगा।
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि वैसे तो विश्व में दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होगी, लकिन इनमें से तीन ग्रहण सम्पूर्ण भारत में नहीं दिखेंगे। (2024 Me Kitane Grahan)
केवल 18 सितंबर को सुबह सबेरे पश्चिमी भारत के कुछ नगरों में कुछ मिनिट के लिये उपछाया चंद्रग्रहण होगा। उपछाया ग्रहण को देख कर महसूस नहीं किया जा सकता है तथा इसकी धार्मिक मान्यता भी नहीं बताई गई है। इस तरह से 2024 भारत के लिये ग्रहण विहीन साल होगा। (2024 Me Kitane Grahan)
सारिका घारू ने बताया कि सूर्य की परिक्रमा करती पृथ्वी और पृथ्वी की परिक्रमा करते चंद्रमा के एक कतार में आ जाने से दिखने वाली खगोलीय घटना का कोण इस प्रकार होगा कि भारतीय भू भाग पर से इसे देखा नहीं जा सकेगा। (2024 Me Kitane Grahan)

- यह भी पढ़ें : Bharat Ka Anutha School : इस गांव ने की ऐसी पहल कि पीएम मोदी भी हुए मुरीद, मन की बात में की खूब तारीफ
सूर्यग्रहण की घटना तब हो रही होगी जबकि भारत में रात होगी तो वहीं चंद्रग्रहण की घटना के समय भारत में दिन निकल चुका होगा। सारिका ने बताया कि एक साल में चार से लेकर सात तक ग्रहण हो सकते हैं। जिनमें एक साल में दो से लेकर पांच तक सूर्यग्रहण हो सकते हैं। (2024 Me Kitane Grahan)
- यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Ki supply : पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर सीएम का सख्त रूख, बोले- किसी ने बाधा डाली तो…
चंद्रग्रहण भी एक साल मे दो से लेकर पांच तक हो सकते हैं। आमतौर पर एक साल में दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण होते हैं। लेकिन पृथ्वी के किसी एक भूभाग या देश से कितने ग्रहण दिखेंगे यह हर बार बदलता रहता है। (2024 Me Kitane Grahan)
अगर आप भारत में चंद्रग्रहण देखना चाहते हैं तो इसके अगले साल लिये 7 सितंबर 2025 का इंतजार करना होगा। और आंशिक सूर्यग्रहण को 2 अगस्त 2027 को देख पाएंगे। फिलहाल इस साल भारत के लिये ग्रहण विहीन साल होगा, जिससे सूरज की रोशनी और चंद्रमा की पूरी चमक मिलेगी। (2024 Me Kitane Grahan)
- यह भी पढ़ें : Shama Sikandar In France : बर्फीले माहौल में छुट्टियों का आनंद ले रही शमा सिकंदर, तस्वीरें देख फेन्स हुए रोमांचित
इस साल विश्व में घटित होने वाले ग्रहण (ये भारत में नहीं दिखेंगे)
दिनांक | ग्रहण का प्रकार |
25 मार्च | चंद्रग्रहण |
8 अप्रैल | सूर्यग्रहण |
17-18 सितंबर | चंद्रग्रहण |
2 अक्टूबर | सूर्यग्रहण |
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇