5.6 डिग्री पर आया तापमान, सुरक्षित रखें खुद को

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिला इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीत लहर की चपेट में है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। महज 24 घण्टे में तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कल रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था। कड़ाके की इस ठंड में खुद का ध्यान रखते हुए सुरक्षित रखना जरूरी है।

    उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण जिले के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिले वासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार-बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया है। तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 2 दिन तक जिले में तीव्र शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

    जिले में दिन हो या रात, कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड के चलते लोग अलाव जलाकर तापते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के चलते बच्चों के बुरे हाल है।

  • Related Articles

    Back to top button

    Adblock Detected

    Please consider supporting us by disabling your ad blocker