बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

बैतूल। बैतूल के बैतूल गंज थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना किला खण्डारा गांव की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर जिला अस्पताल लाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किला खण्डारा निवासी रमेश धुर्वे ने अपने ही घर में मयाल से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे फांसी पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार युवक ट्रेक्टर चलाता था। उसने फांसी क्यों लगाई, यह उन्हें भी नहीं पता। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल लाकर पीएम कराया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।



