बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
20 फीट गहरी खाई में गिरी कार, झाड़ियों में घायल पड़े थे सवार युवक
बैतूल जिले के भैंसदेही थाना अंतर्गत ग्राम सिरजगांव के पास एक कार 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं उसमें सवार युवक भी कार से फिंका कर झाड़ियों में घायल अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार बैतूल की ओर आ रहे थे। इसी बीच सिरजगांव जोड़ पर कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 की सहायता से भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की कार फिल्मी स्टाइल में हवा में उड़ती हुई 20 फीट खाई में जा गिरी। हालांकि गनीमत है कि जनहानि नहीं हुई है। भैंसदेही के अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
108 एम्बुलेंस के योगेश पवार ने बताया कि 108 पर सूचना देने वाले दर्शन इरपाचे ने बताया है कि रात 3 बजे यह हादसा हुआ है। 108 स्टाफ द्वारा घायल व्यक्ति का मोबाइल उनके दोस्त दर्शन इरपाचे को सौंपा गया है।




