2 CEO ki shadi: दो जनपद सीईओ ने थामा एक-दूजे का हाथ, मंदिर में रचाई शादी; विधायक, कमिश्नर और कलेक्टर ने दिया आशीर्वाद

2 CEO ki shadi

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर 

बैतूल के पड़ोसी जिले में एक अनूठे घटनाक्रम में दो जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियाें ने एक-दूजे का हाथ थाम लिया। इसके साथ ही मंदिर में साथ फेरे लेकर वे विवाह बंधन में बंध गए। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उपस्थित होकर इस नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत केसला की सीईओ वंदना एवं सिवनी मालवा के सीईओ दुर्गेश ने आंवली घाट में मां नर्मदा एवं भगवान भोलेनाथ के यहां शादी रचाई।

सबसे खास बात यह रही कि इस शादी समारोह में विधायक प्रेम शंकर वर्मा, सिवनी मालवा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश रिंकू जैन, आयुक्त मालसिंह भयडिया, तैराकी संघ के अध्यक्ष पियूष शर्मा, राजेंद्र साध, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ब्रजकिशोर पटेल, जिलाधीश नीरज कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मनोज सरयाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदन सिंह रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमे, जनपद सदस्य सुनील नागले, दिनेश मेहतो, सुशील बरखडे, अर्पित मालवीय, गणेश पगारे, पप्पू सल्लाम, डोरीलाल चीचाम, संजय तुमराम, तहसीलदार, बीईओ आशा मोर्य सहित दोनों जनपद एवं जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी, लेखापाल मनोज सोनी, इंजिनियर रोहित यादव, सचिव मनीष राजपूत, राजू पठारिया सहित समस्त स्टाफ ने शादी का आनंद लिया एवं आशीर्वाद दिया। साथ ही दोनों सीईओ के उज्जवल भविष्य की कामना सहित बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Also Read: Hero Xpulse 200T 4V: अपने लुक से लोगों को दीवाना बना रही हीरो की New Sports Bike, जंगल-पहाड़ पर बिना डरे दौड़ेगी, फीचर्स देखकर थम जाएंगी सांसें

2 CEO ki shadi

विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने बताया कि दोनों सीईओ मेरी विधानसभा क्षेत्र सिवनी मालवा के अंतर्गत आते हैं। दोनों सीईओ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वे सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में सफल रहते हैं। दोनों सीईओ को विवाह बंधन में बंधने के लिए उज्जवल भविष्य की कामना सहित बधाई एवं शुभकामनाएं। वहीं सीईओ वंदना एवं दुर्गेश ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News