देश/विदेश

2.5 फीट के दूल्हे को मिली ग्रेजुएट पत्‍नी, खुशी से झूम निकाली बारात, शादी देखने इतनी भीड़ उमड़ी कि बुलानी पड़ गई पुलिस, देखें वीडियो | 2.5 Feet ka dulha aur 3 feet ki dulhan

2.5 Feet ka dulha aur 3 feet ki dulhan : इन दिनों पूरे देश में उत्तर प्रदेश की एक शादी चर्चा का विषय बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश (UP) के शामली स्थित कैराना  में ढाई फीट के अजीम मंसूरी और हापुड़  (Hapur) की रहने वाली 3 फीट की बुशरा (Bushra) का निकाह हुआ हैै। ये लंबे समय से अपना जीवन साथी खोज रहे थे और आखिरकार उन्हें एक-दूसरे का साथ मिल गया और उन्होंने निकाह कर लिया। आइए जानते हैं इनकी कहानी के बारे में…

2.5 फीट के दूल्हे को मिली ग्रेजुएट पत्‍नी, खुशी से झूम निकाली बारात, शादी देखने इतनी भीड़ उमड़ी कि बुलानी पड़ गई पुलिस, देखें वीडियो | 2.5 Feet ka dulha aur 3 feet ki dulhan

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के शामली स्थित कैराना में रहने वाले अजीम मंसूरी अपनी शादी को लेकर बहुत परेशान रहते थे, क्योंकि उनका कद मात्र ढाई फीट होने के कारण उनके अनुसार दुल्हन खोजने में मुश्किल हो रही थी। इस वजह से उन्होंने कई नेताओं से भी दुल्हन खोजने के लिए मांग की, यहां तक कि वह तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मदद मांग चुके है।

Also Read: Khatrnak stunt ka video: मुंह में पेट्रोल भरकर खतरनाक स्‍टंट कर रहा था युवक, अचानक दाढ़ी में लगी आग और…

एक महीने में कर ली थी सगाई 

32 साल के अजीम मंसूरी 5वीं कक्षा तक पढ़ेे है और हापुड़ में रहने वाली बुशरा से मार्च 2021 मिले थे। इसके बाद दोनों ने अप्रैल 2021 में सगाई कर ली थी। फिर दोनों ने तय किया था जब तक बुशरा अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करेगी, उसके बाद ही दोनों शादी करेंगे।

Also Read: Khad Ka Rate: अच्‍छी खबर! नहीं बढ़ेंगे खाद के दाम, सरकार के इस फैसले से किसानों में दौड़ी खुशी की लहर, 51,875 करोड़ रुपये को मंजूरी

शादी देखने उमड़ पड़े लोग

एनडीटीवी से चर्चा करते हुए अजीम मंसूरी कहते हैं कि ऊपर वाले की दया से ही उनकी जिंदगी में खास मौका आया है।उन्होंने मोहल्ले के हर व्यक्ति को अपनी शादी में बुलाया था। अजीम और बुशरा की शादी को देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी कि व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस तक को बुलाना पड़ा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button