रविवार मिले 94 नए मरीज, अब एक्टिव केस 611 हुए
बैतूल। जिले में रविवार रात को 94 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अब कुल 611 एक्टिव केस हो गए हैं। रविवार जिले में 94 नए मरीज मिले हैं। शनिवार तक एक्टिव केस 616 थे। आज 99 स्वस्थ होने पर इनमें से की छुट्टी कर दी गई। अब 94 नए मरीज मिलने पर जिले में कुछ एक्टिव केस 611 हो गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से केवल 3 मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं। शेष सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। आज 1140 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एक दिन पहले शनिवार को जिले में 143 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।