हादसा: छत की पुटिंग कर रहा युवक पहली मंजिल से गिरा
गम्भीर रूप से घायल मजदूर को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
|
- उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
बैतूल शहर में पुलिस लाइन स्थित एक मकान में पुटिंग का कार्य कर रहा एक युवक पहली मंजिल से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राठीपुर निवासी युवक चंद्रपाल सामरे (38) पुलिस लाइन में मकान के छज्जे पर पुटिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अनबैलेंस हो गया और पहली मंजिल से नीचे गिर गया। हादसा शुक्रवार दोपहर का है। युवक को गंभीर चोटें आई है। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।
[…] […]
[…] यह भी पढ़ें… हादसा: छत की पुटिंग कर रहा… […]