बेमौसम बारिश के बाद ठंड का तांडव, 6.7 डिग्री गिरा दिन का तापमान

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले में 2 दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब ठंड का तांडव चल रहा है। बुधवार को दिन भर चली शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान में भी 6.7 डिग्री की गिरावट आई है। कड़ाके की ठंड से राहत पाने लोगों को दिन में भी अलाव जलाकर तापना पड़ा।

    मंगलवार-बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 11.7 और आज दिन का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री था। बुधवार को चली शीतलहर के चलते तापमान में 6.7 डिग्री की बड़ी गिरावट आई है। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को ठंड से बचने के लिए दिन में ही गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा।

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आसमान से बादल छंटने के बाद ठंड के तेवर और तीखे होने की संभावना है। इस वर्ष सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री पर पहुंचा था, लेकिन फिर तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई थी। अब पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदले मौसम के कारण एक बार फिर जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। अभी तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Articles

    Back to top button

    Adblock Detected

    Please consider supporting us by disabling your ad blocker