कोल्ड अटैक: फसलों पर जमी बर्फ, 4.8 पर आया तापमान

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बीती रात जिले में कोल्ड अटैक हुआ जिसके प्रमाण सुबह फसलों पर जमी बर्फ के रूप में नजर आए। पिछले 3 दिनों से जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कल न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। बीती रात इसमें 3.2 डिग्री की और गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आज सुबह लोग सैर के लिए निकले तो कड़ाके की ठंड के कारण खेतों में बर्फ की परत जमी नजर आई।

    सुबह 8 बजे तक हालात ऐसे थे कि फसल सफेद चादर से ढंकी हुई दिखाई दे रही थी। इस सीजन में पहली मर्तबा ठण्ड ने अपना प्रचंड प्रहार किया है। हालात यह हो गए है कि अलाव जलाने के बाद भी लोगों को ठंड से छुटकारा नहीं मिल रहा हैं। उत्तर भारत में बर्फबारी का असर बैतूल जिले में भी हुआ है। इसी वजह पहली बार इस सीजन में बर्फबारी जैसे हालात निर्मित हुए है।

    ठंड के कारण फसल को बेहद फायदा होने के आसार बताए जा रहे हैं। जबरदस्त ठंड से पूरा जिला कंपकपाने को मजबूर हो गया है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले कुछ दिन ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।
    ◆ फोटो: लोकेश वर्मा
    यह भी पढ़ें…सबसे सर्द रही बीती रात, देखिए कितना रहा न्यूनतम तापमान

  • Related Articles

    Back to top button

    Adblock Detected

    Please consider supporting us by disabling your ad blocker