लोक सेवा केंद्र के ऑपरेटर ने लगाई फांसी, यह है वजह

  • उत्तम मालवीय (9425003881)
    बैतूल।
    जिले के मुलताई ब्लॉक के ग्राम चंदोरा निवासी और मुलताई लोक सेवा केंद्र में कम्प्यूटर ऑपरेटर विश्वास उर्फ बंटी डहारे (36) का शव चंदोरा और बाड़ेगांव के बीच खेत में फांसी पर लटका मिला है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    जानकारी के अनुसार कम्प्यूटर ऑपरेटर विश्वास उर्फ बंटी डहारे आज सुबह अपनी मां के साथ करीब 6 बजे खेत पर गया था। इसके बाद वह घर लौटा, लेकिन 9.30 बजे पुन: अकेला खेत चला गया। खेत के बटाईदार ने उसका शव मवेशियों के कोठे में लटका होने की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। इसके बाद डायल 100 को जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। कोई सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है। इधर मृतक के दोस्तों और उसकी मां का कहना है कि उस पर एक फायनेंस कंपनी से उसने लोन लिया था। यह लोन उसने अदा कर दिया था, लेकिन कंपनी उस पर रिकवरी बता रही थी। यही कारण है कि वह अक्सर तनाव में रहता था। उसे लोक सेवा केंद्र से 4200 रुपये वेतन मिलता था।

  • Related Articles

    Back to top button

    Adblock Detected

    Please consider supporting us by disabling your ad blocker