यूथ अपडेट

12th Pass Sarkari Naukri: यहां 12वीं पास के लिए निकली है हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों पर सरकारी नौकरी, ऐसे करें APPLY

12th Pass Sarkari Naukri: देश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) हेड कांस्टेबल और कॉन्स्टेबल की भर्ती में शामिल होने का मौका मिल रहा है। जो भी युवा इसके लिए आवेदन करना चाहता है वह recruitment.itbpolice.nic.in पर 27 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

जानकारी के अनुसार ये भर्ती मोटर मैकेनिक प्रोफाइल के लिए की जा रही है। इस वजह से मोटर मैकेनिक सर्टिफिकेट या आईटीआई सर्टिफिकेट आदि वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा 25 साल रखी गई है। वहीं आवेदन शुल्‍क भी केवल 100 रुपये रखा गया है।

इस भर्ती से हेड कांस्टेबल मोटर मेकेनिक के 58 पद और कांस्टेबल मोटर मेकेनिक के 128 पद भरे जाने हैं। सैलरी की बात करें तो Head Constable (Motor Mechanic) को 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये तक और Constable (Motor Mechanic) को 21700 रुपये से लेकर 69101 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी।

Educational Qualification

Head Constable (Motor Mechanic) के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान आईटीआई से मोटर मैकेनिक में सर्टिफिकेट और ट्रेड में 3 साल का एक्सपीरिएंस होना चाहिए।

Constable (Motor Mechnic) के लिए कैंडिडेट किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में 10वीं पास और आईटीआई सर्टिफिकेट या संबंधित ट्रेड में तीन साल का एक्सपीरिएंस होना चाहिए।

जानें क्‍या है सेलेक्शन प्रोसेस

कैंडिडेट्स का सेलेक्शन 3 फेज में किया जाएगा. सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) होगा। इसे क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को फेज 2 के लिए बुलाया जाएगा। फेज 2 में ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होगा। साथ ही 100 नंबर की लिखित परीक्षा होगी और 50 नंबर का प्रक्टिकल स्किल टेस्ट भी होगा। फेज 1 और 2 क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स को फेज 3 के लिए बुलाया जाएगा। फेज 3 में डिटेल्ड मेडिकल एग्जाम होगा और रिव्यू मेडिकल एग्जाम होगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button