हैवानियत…7 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

मौका मुआयना करते हुए एसपी सिमाला प्रसाद एवं अन्य अधिकारी।
  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    सारनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की मासूम से दुराचार का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिमाला प्रसाद स्वयं मौके पर पहुंची औरमौका मुआयना किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 2 घण्टे में ही हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार रविवार शाम 7 बजे गन्ने के खेत में नाबालिग बालिका से दुराचार किया गया। आरोपी 19 वर्षीय युवक है। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी सिमाला प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं पीड़ित परिजनों से चर्चा कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की बात कही। पीड़िता के बयान कार्यपालिक मजिस्टे्रेट के समक्ष दर्ज किए गए। पुलिस ने धारा-376, 506 एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सारणी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

    परिजनों को खेत में न रहने की सलाह
    एसपी सिमाला प्रसाद ने पीड़िता से करीब आधा घंटा चर्चा की एवं पीड़िता की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। एसपी ने घटना स्थल पहुंचकर वारदात के बारे में एसडीओपी महेंद्रसिंह चौहान एवं महिला डेस्क प्रभारी अलका राय व पूनम तिवारी से जानकारी ली। एसपी ने पीड़िता के माता पिता को खेत में नहीं रहने की सलाह दी। पीड़िता एवं उसके परिजनों को पुलिस पूरी मदद करने का भरोसा दिया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    For Feedback - feedback@example.com

    Related News

    Leave a Comment