बड़ी खबरेंधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Palmistry: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होता है सूर्य पर्वत पर त्रिशूल का चिह्न, सूर्य देव की रहती है विशेष कृपा

कहते हैं मनुष्य की हथेली में उसकी तकदीर छिपी होती है। आपको बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में कई प्रकार की रेखाएं होती हैं। जिसमें प्रमुख सूर्य रेखा भी होती है। यह रेखा अनामिका उंगली के नीचे मौजूद होती है। साथ ही इस रेखा से राजकीय सेवा, स्वास्थ्य, व्यक्ति के जीवन में प्राप्त होने वाले नाम यश इत्यादि का पता चलता है। वहीं इस रेखा पर त्रिभुज का निशान शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस रेखा से जुड़ी विस्तृत जानकारी… 

सूर्य पर्वत हो उभरा हुआ

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार सूर्य पर्वत का उभरा होना अच्छा माना जाता है। ऐसा व्यक्ति दिखने में सुंदर और स्वस्थ होता है। ऐसे लोग आशावादी और दूरदर्शी होते हैं और इनके चेहरे पर एक गजब का आकर्षण होता है। ये व्यक्ति निडर होते हैं और हर परेशानी का सामना डट कर करते हैं। इन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है। साथ ही यह अपने जीवन में बड़े मुकाम हासिल करते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति सामान्यत मजबूत होती है। साथ ही ये लोग राजसत्ता प्राप्त करते हैं।

अगर हो त्रिकोण और त्रिभुज का निशान

सूर्य पर्वत पर त्रिभुज का निशान होना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की चारों दिशाओं में ख्याति बढ़ती है। साथ ही ऐसा व्यक्ति नाम के साथ शौहरत भी कमाता है। वहीं अगर त्रिकोण का चिन्ह बना हो तो ऐसे लोग बुद्धिमान और तार्किक होते हैं। साथ ही कला के जानकार और कला प्रेमी भी होते हैं। ऐसे लोग अभिनय के क्षेत्र में ज्यादा नाम कमाते हैं। इसी तरह जिन लोगों के सूर्य पर्वत पर त्रिशूल बना हो तो ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। और जीवन में ये अत्याधिक धन कमाते हैं। यह लोग अपने जीवन में सफल होते हैं और इनका समाज में एक अलग ही रूतबा होता है। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

सूर्य पर्वत हो अगर तिल

सूर्य पर्वत पर तिल का होना अच्छा नहीं माना गया है। इससे व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी आती है। साथ ही इस पर्वत पर वलय हो तो इससे जीवन में काफी संघर्ष करने पड़ते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। भाग्य का कम साथ मिलता है।

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार सूर्य पर्वत पर क्रॉस का चिन्ह होना भी अशुभ माना जाता है। इससे आंखों और ह्रदय से संबंधी समस्या पैदा हो सकती हैं। अगर इस पर्वत पर एक सीधी रेखा हो तो व्यक्ति को राज्य से लाभ होता है। यदि इस पर्वत पर दो रेखा हों तो व्यक्ति जीवन में ऊंचाइयां हासिल करता है। साथ ही ऐसे लोग लैविश लाइफ जीने के शौकीन होते हैं।

न्यूज एंड इमेज सोर्स : https://www.jansatta.com/religion/hastrekha-shastra-lucky-sign-on-surya-parvat-in-hand-and-know-its-benefits-2/2146430/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button