बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

सड़क पर लहूलुहान हालत में बेसुध पड़ा था युवक, देवदूत बनकर पहुंची 100 डायल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881

    नरखेड़-मुलताई मार्ग पर शनिवार सुबह चौथिया गांव के पास सड़क पर एक युवक लहूलुहान हालत में बेसुध पड़ा था। उसकी मोटर साइकिल उसके लगभग आधे शरीर पर पड़ी थी। इसी बीच नरखेड़ से मुलताई लौट रही 100 डायल के स्टाफ की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने बिना कोई देरी किए उसे देवदूत की तरह मुलताई अस्पताल पहुंचाया।

    जानकारी के मुताबिक थाना मुलताई की 100 डायल के एएसआई रणवीर सिंह राय तथा पायलट पंकज डहारे नरखेड़ से वापस मुलताई लौट रहे थे। उसी बीच ग्राम चौथिया के पास एक मोटर साइकिल सवार घायल अवस्था में पड़ा हुआ नजर आया। इस पर उन्होंने वाहन को रोककर घायल व्यक्ति को देखा। जिसके सर में गंभीर चोट लगी हुई थी और सर से खून निकल रहा था। वह व्यक्ति बेहोशी की हालत में था।
    इस पर मौके से तत्काल 100 डायल इवेंट लिया गया तथा थाना प्रभारी को सूचना दी गई। इसके साथ ही घायल व्यक्ति को एफआरबी की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई लाकर छोड़ा गया।

    डायल 100 के स्टाफ ने संभावना जाहिर की है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी है। यदि 100 डायल मौके पर नहीं पहुंचती तो वह घण्टों तक वहीं पड़ा रहता। ऐसे में उसकी जान भी जा सकती थी क्योंकि सिर से लगातार खून बह रहा था।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button