बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

सड़क पर दौड़ रही गाड़ी का पहिया फिंकाया: 16 घायल, 2 गम्भीर

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    पाथाखेड़ा की एक बैंड पार्टी के लोगों को बारात लगाने ले जाते वक्त रास्ते में पिकअप गाड़ी का पहिया निकल जाने से बड़ी दुर्घटना हो गई। वाहन में बैंड पार्टी के 20 से 25 लोग थे, जिनमें से 16 लोगों को हाथ, पांव, सिर पर चोट आई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्राइवेट वाहनों से घायलों को घोड़ाडोंगरी हॉस्पिटल लाया गया था। इनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिसमें एक को अंदरूनी चोट एवं दूसरे को हेड इंजरी हुई है। इनका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में शिवम 18 वर्ष, रोहित 15 वर्ष, राहुल 15 वर्ष, आकाश 17 वर्ष, राहुल 22 वर्ष, पवन 13 वर्ष, पिंटू 25 वर्ष, मुकेश 14 वर्ष, अर्जुन 24 वर्ष, तेजेश्वर 15 वर्ष, कमलेश 30 वर्ष, नीरज 17 वर्ष, आदिल 18 वर्ष सुखम 17 वर्ष एवं शिवम को चोटें आई हैं। आशीष एवं एक अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल में घायलों के साथ आए लोगों द्वारा बताया गया कि पाथाखेड़ा की तायवाड़े डीजे धमाल बैंड पार्टी के लोग केरिया गांव में बारात लगाने के लिए पिकअप से जा रहे थे। छुरी एवं सीताकामथ के बीच गाड़ी का चक्का अचानक निकल कर फिका गया। इसके कारण वाहन पलट गया एवं उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button