बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

स्वर्णकार समाज के उत्थान के लिए बनेगी नई कार्यकारिणी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    जिला मालवीय स्वर्णकार समाज की पूर्व निर्धारित बैठक रविवार को सिविल लाईन स्थित केसर बाग मैरिज लॉन में आहूत की गई। करीब 3 घंटे मैराथन चली बैठक में जिले भर से आए दा सैकड़ा से अधिक सामाजिक बंधुओं ने सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया। आगामी दिनों में सामाजिक उत्थान हेतु नए अध्यक्ष चुनने के लिए सभी को सूचना दिए जाने का निर्णय लिया गया।
    दोपहर 2 बजे शुरू हुई बैठक में सबसे पहले समाज के आराध्य अजमीढ़ देव के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण किया। इसके बाद सामाजिक उत्थान के लिए करीब 2 दर्जन से अधिक वरिष्ठ और कनिष्ठ सामाजिक बंधुओं ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसी दौरान सभी ने पूर्व से बनी जिला मालवीय स्वर्णकार समाज की समस्त कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया। बैठक में मौजूद अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष संजय सोनी ने खुद अपना पद छोड़कर नए अध्यक्ष चुने जाने का आग्रह किया। जिला मालवीय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सोनी बैठक में मौजूद नहीं थी। हालांकि सभी सामाजिक बंधुओं ने एकजूट होकर प्रस्ताव लेते हुए संजय सोनी और निर्मला सोनी की पूर्व से घोषित सभी कार्यकारिणी भंग करने का निर्णय लिया है। नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी के गठन के लिए सभी सदस्यों को कार्यक्रम तय होने के बाद सूचना देने का भी निर्णय लिया गया। आगामी कार्यकारिणी के गठन के पूर्व संजय सोनी कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेगे।
    संकल्प लेकर कार्य करने लर जोर
    बैठक में जिले भर से आए समाज के वरिष्ठ लोगों ने सामाजिक उत्थान पर जोर दिया। एकजूटता के साथ सभी ने आगामी वृहद आयोजन के लिए संकल्प लेकर समाज हित में कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में बहुत से सुझाव भी दिए गए, जिसे आगामी कार्यक्रमों में रखकर पूरा करने पर भी सहमति बनी। बैठक के अंत में समाज के सभी दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
    नई कार्यकारिणी की व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी
    आगामी दिनों में सामाजिक संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक में पूरे जिले में व्यवस्था बनाने के लिए जिम्मेदारी भी दी गई। पूरे जिले की व्यवस्था बनाने के लिए जेपी सोनी को प्रमुख बनाया गया। सारनी में देवेन्द्र सोनी, उमाशंकर सोनी, आठनेर में सुरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, आमला में रमेश सोनी, अधिवक्ता महेश सोनी, दिनेश सोनी, चिचोली में डॉ.कमलेश सोनी, अधिवक्ता राजकुमार सोनी, अनिल सोनी, मुलताई में मोहन सोनी, मोरखा में जितेन्द्र सोनी, मनोज सोनी, मासोद में राजेन्द्र सोनी, बिरूलबाजार में भूपेश सोनी, साईखेड़ा में दीपक सोनी, शैलेन्द्र सोनी को जिम्मेदारी दी गई है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button