मध्यप्रदेश अपडेट

सीएम शिवराज सिंह का ऐलान : MP में दीपावली के पहले मिलेगा सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन

सीएम शिवराज सिंह का ऐलान : MP में दीपावली के पहले मिलेगा सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन

CM Shivraj Gives Diwali Gift for Offficers: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh Chouhan) ने कहा है कि शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन दीपावली के पूर्व दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीपावली की बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाएँ, इसलिए उनका वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि दीपावली का पर्व सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण होता है। आम नागरिक ही नहीं बल्कि अधिकारी और कर्मचारी भी इस पर्व का बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। इस त्योहार पर जमकर खरीददारी भी की जाती है। यही कारण है कि सभी लोग अपने-अपने कर्मचारियों को दीपावली पर वेतन के साथ ही उपहार भी देते हैं।

रेलवे द्वारा अपने कर्मचारियों को दीपावली के लिए बोनस प्रदान किया जाता है। इसके अलावा कुछ और संस्थान भी अपने कर्मचारियों को बोनस प्रदान करते हैं। प्रदेश के कर्मचारियों को बोनस की सुविधा नहीं मिलती है। ऐसे में उनकी दीपावली इस महीने के वेतन पर ही निर्भर रहेगी। सरकारी अमले को वेतन का भुगतान एक तारीख को ही होता है। ऐसे में कर्मचारी वर्ग यह सोचकर असमंजस में था कि पता नहीं दीवाली के पहले वेतन होता है या नहीं क्योंकि दीवाली का त्योहार महीना समाप्त होने के काफी पहले ही आ रहा है। यदि दीवाली के पहले वेतन नहीं मिलता तो उनकी दीवाली फींकी भी पड़ सकती थी।

इन सबको देखते हुए और कर्मचारियों की मनोदशा को भांपते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ऐलान कर दिया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारियों को दीपावली के पहले वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। सरकार की इस घोषणा से कर्मचारी वर्ग में हर्ष का माहौल है। त्योहार के पहले वेतन मिल जाने से सरकारी अमला भी हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मना सकेगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button