बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

सिप्लई के पास जीप पलटी, सगाई में जा रहे सात लोग हुए जख्मी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के चिचोली तहसील मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर चिचोली-भीमपुर रोड पर सिप्लई ग्राम के पास अनियंत्रित गामा वाहन पलट गया। इससे उसमें सवार सवार 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें हंड्रेड डायल की सहायता से चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बैतूल रैफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिप्लाई के पास एक गामा वाहन पलटने से उसमें बैठे 7 लोग घायल हो गए। यह सभी ग्रामीण एक सगाई के कार्यक्रम में जा रहे थे। वाहन पलटने की सूचना मिलने पर 100 डायल मौके पर पहुंची और घायलों को चिचोली अस्पताल पहुंचाया। बीएमओ डॉ. राजेश अतुलकर द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों में से 2 की स्थिति गंभीर हैं। उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रैफर कर दिया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button