बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

सारणी-चिचोली के एक-एक वार्ड में उप चुनाव, तारीखों का ऐलान

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) बैतूल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा जिले के दो नगरीय निकायों में पार्षद पद के उप निर्वाचन वर्ष 2022 पूर्वार्द्ध हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगर पालिका परिषद सारनी के वार्ड क्रमांक-21 एवं नगर परिषद चिचोली के वार्ड क्रमांक-1 में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। जो निर्वाचन परिणाम की घोषणा तिथि 9 मार्च 2022 तक प्रभावशील रहेगी।

    निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 11 फरवरी निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना तथा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी नियत की गई है। 19 फरवरी को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है एवं इसी दिन निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची एवं निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 6 मार्च एवं मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 मार्च को की जाएगी।

    रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
    उक्त निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद सारनी के वार्ड क्रमांक-21 के लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शाहपुर अनिल कुमार सोनी को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार घोड़ाडोंगरी अशोक कुमार डेहरिया को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। नगर परिषद चिचोली के वार्ड क्रमांक-1 के लिए नायब तहसीलदार चिचोली नरेश सिंह राजपूत को रिटर्निंग अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी चिचोली डीके शर्मा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button