सरपंच के बाद उप सरपंच का मुकाबला भी हुआ टाई, पर्ची के जरिए चुनाव, रमेश भलावी पर हुई किस्मत मेहरबान 

▪️ विजय सावरकर, मुलताई 

बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लॉक की रजापुर ग्राम पंचायत ने एक अनूठा रिकॉर्ड बना लिया है। यह प्रदेश की संभवत: पहली ऐसी पंचायत होगी जहां सरपंच के साथ ही उप सरपंच का चुनाव भी पर्ची (लॉटरी) के जरिए हुआ। मंगलवार को हुए उप सरपंच का चुनाव के लिए भी यहां मुकाबला बराबरी का हो गया था। इसके चलते यहां पर्ची से उप सरपंच का चुनाव किया गया। इससे पहले सरपंच का चुनाव भी पर्ची के सहारे ही हुआ था।

ग्राम पंचायत रजापुर में उपसरपंच का चुनाव मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन में संपन्न हुआ। यहां उप सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवार रमेश भलावी और पंजाब धुर्वे मैदान में थे। उप सरपंच चुनने के लिए नियमानुसार सरपंच सहित 15 पंचों ने मतदान किया। मतों की जब गिनती हुई तो एक बार फिर चौकने को मजबूर हो गए। वजह यह थी कि दोनों ही उम्मीदवारों को 8-8 मत मिले थे।

यह भी पढ़ें… Toss se chunenge sarpanch : इस ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवारों को मिले बराबर-बराबर मत, अब टॉस से होगा फैसला

जाहिर था कि दोनों के बीच मुकाबला टाई हो गया था। इन हालातों में एक बार फिर उप सरपंच का चयन करने के लिए लॉटरी का सहारा लेना पड़ा। पीठासीन अधिकारी ने स्कूल की छात्रा को बुलाकर पर्ची निकलवाई। जिसमें रमेश भलावी विजय घोषित हुए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सरपंच का मुकाबला भी यहां टाई हो गया था। इस पर पर्ची के सहारे निर्णय करना पड़ा। जिसमें पूनम दिनेश आजाद सरपंच चुनी गई थीं।

यह भी पढ़ें… Parchi se faisla : किस्मत ने दिया पूनम का साथ, पर्ची में निकला नाम, मिली रजापुर पंचायत की सरपंची

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment