पुष्कर धरोहर के 6 तालाबों में होगा मत्स्य पालन का कार्य, उपभोगकर्ता समूह के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
• अंकित सूर्यवंशी, आमला
जनपद पंचायत आमला में पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान के अंतर्गत निर्मित 118 तालाब चेक डेम निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य 68 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में किया गया है। जिसमें से 6 तालाब मत्स्य पालन के लिए चयनित हैं। उनके उपभोक्ता समूह को जिले से उपस्थित परियोजना अधिकारी मनरेगा संजय यादव एवं मास्टर ट्रेनर अनिल राऊतकर द्वारा प्रशिक्षण जनपद पंचायत आमला के सभा कक्ष में दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राकेश अखेपुरिया एवं जनपद पंचायत का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
प्रशिक्षण के दौरान जनपद पंचायत आमला के सीईओ दानिश अहमद खान ने प्रतिभागियों को बताया कि तालाब की जवाबदेही उपभोक्ता समूह की होगी। समूह के लोग इसमें अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त कर मत्स्य पालन का कार्य उत्तम श्रेणी का करें। ताकि समूह की आर्थिक व्यवस्था दुरुस्त हो, उसमें सुधार आए जिससे शासन प्रशासन की मंशा उद्देश्य पूरा हो सके। प्रशिक्षणार्थियों में लगभग एक सैकड़ा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण पूरे जिले में आयोजित कराने के निर्देश
जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर प्रत्येक जनपद में दिए जा रहे हैं। आज तक मछली उत्पादन के लिए अच्छे प्रशिक्षण का अभाव रहा है। परंतु इस महती आवश्यकता को पूरा करने के लिए मत्स्य उपभोगकर्ता समूह के सदस्यों के जीवन स्तर में सुधारा आए, उनके बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें, अच्छे किस्म के बीज की सुगमता से उपलब्ध होता हो सके और उत्पादन में बढ़ावा हो इन बिंदुओं पर उपभोक्ता समूह को प्रशिक्षित किया गया।



