बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

शिक्षक बन सकेंगे एपीसी और बीआरसी, 25 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, 3 अगस्त को होगी परीक्षा

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
समग्र शिक्षा अभियान (प्रारंभिक शिक्षा) के तहत जिला परियोजना समन्वयक (DPC) कार्यालय बैतूल अंतर्गत सहायक परियोजना समन्वयकों (APC) एवं विभिन्न विकास खंडों में विकासखंड स्रोत समन्वयकों (BRC) के पदों पर नियुक्ति की जाना है। यह पद प्रतिनियुक्ति (deputation) से भरे जाएंगे। इसके लिए विभागीय उम्मीदवारों के आवेदन 25 जुलाई 2022 तक मंगलवाए गए हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए 3 अगस्त 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी सुबोध शर्मा ने बताया कि राज्य स्तर से इन पदों की पूर्ति के लिए वर्ष 2011 एवं 2013 में परीक्षा के माध्यम से लोक सेवकों को प्रतिनियुक्ति पर लिए जाने की कार्यवाही की गई थी। राज्य स्तर से विभिन्न जिलों में इन पदों की पूर्ति के लिए इस परीक्षा के आयोजन संबंधी विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार शिक्षा विभाग एवं आजाक विभाग में कार्यरत व्याख्याता, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला, उच्च माध्यमिक शिक्षक, वरिष्ठ अध्यापकों से प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन 25 जुलाई 2022 तक आवेदन बुलवाए गए हैं।

Read Also : Gram Samvad : समय पर नहीं आता शिक्षक, कलेक्टर ने दिए वेतन रोकने के आदेश, बीपीएल सूची में हैं अपात्रों के नाम, हैंडपंप से लाल पानी आने की शिकायत

इस संबंध में विस्तृत निर्देश एवं पात्रता शर्तें विभाग की वेबसाइट http://educationportal.mp.gov.in पर देखी जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त निर्देश एवं शर्तों को जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय के साथ-साथ सभी विकास खंड स्थित विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा करवाया गया है। समस्त संकुल प्राचार्य को भी विवरण की प्रति, शालाओं के सूचना पटल पर प्रदर्शित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य माध्यमों से इसे व्यापक रूप से प्रचारित प्रसारित किए जाने के लिए भी कहा गया है।

Read Also : NAS की तर्ज पर 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों का होगा लर्निंग आउटकम मूल्यांकन, बच्चों के साथ शिक्षकों की भी जांचेंगे गुणवत्ता स्तर

श्री शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2022 है। इस दिनांक तक इच्छुक आवेदन कर्ताओं से निर्धारित प्रारूप में संलग्नकों के साथ कार्यालय जिला परियोजना समन्वयक, नए कलेक्ट्रेट भवन बैतूल में कार्यालयीन समय में जमा कराए जा सकेंगे। आवेदन पत्र जमा होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Read Also : RTE ke admission shuru : प्राइवेट स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, देखें कब तक होगा एडमिशन और किसे मिलेगी प्राथमिकता

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button