बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

NGO ki Dhokhadhadi : ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देने के नाम पर वसूले रुपए, डिप्लोमा दिया न प्रोत्साहन राशि, एनजीओ संचालिका सहित दो पर एफआईआर

 

• विजय सावरकर, मुलताई
ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देने के एवज में इंदौर के एक एनजीओ द्वारा युवतियों से प्रशिक्षण शुल्क बतौर 19 हजार सात सौ रुपए वसूले गए थे। उसके बाद डिप्लोमा भी नहीं दिया गया। इस बारे में शिकायत की गई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एनजीओ संचालक महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।

टीआई सुनील लाटा ने बताया कि विवेकानंद वार्ड निवासी पूनम पति राजेश भार्गव ने शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार उसे कविता लिखितकर निवासी ग्राम रायआमला ने ममता महिला उत्थान फाउंडेशन इंदौर की संचालक निर्मला खासदेव से मोबाइल पर संपर्क करवाया था। निर्मला खासदेव ने बताया था कि उसे 20-20 लड़कियों के ग्रुप बनाकर तीन महीनों के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई, मेहंदी, कढ़ाई का प्रशिक्षण देना है। जिसके एवज में प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी से एक एक हजार रुपए लेना है।

तीन महीने बाद प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को प्रोत्साहन राशि दो हजार रुपए दिए जाएंगे। प्रशिक्षण उपरांत डिप्लोमा भी दिया जाएगा। पूनम भार्गव ने पुलिस को बताया कि एनजीओ की संचालिका के बताए अनुसार उन्होंने 20 लड़कियों का समूह बनाकर उन्हें तीन माह का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण लेने वाली प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी से एक-एक हजार रुपए लेकर बीते 20 जुलाई 2021 को गूगल पे के माध्यम से शर्मा कंप्यूटर के खाते में 10 हजार रूपए जमा किए। 20 अक्टूबर 2021 को किरण बाला के बैंक खाते में फोन पे के माध्यम से 9 हजार 700 रुपए जमा किए गए।

जमा की गई राशि की रसीद निर्मला खासदेव और अमित वर्मा से मांगी तो उन्होंने रसीद नहीं दी। छात्राओं को डिप्लोमा के साथ प्रोत्साहन राशि भी नहीं प्रदान की। हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देते हैं। पूनम भार्गव ने ममता महिला उत्थान फाउंडेशन के संचालक अमित वर्मा और निर्मला खासदेव दोनों निवासी इंदौर द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी करने की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी।

पुलिस ने शिकायत आवेदन जांच उपरांत ममता महिला उत्थान फाउंडेशन के संचालक अमित वर्मा और निर्मला खासदेव दोनों निवासी 202 बबतगढ़ टावर न्यू पलासिया तुकोगंज इंदौर के खिलाफ के धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button