बड़ी खबरें

शाहपुर पुलिस ने पकड़ी कबाड़ से भरी पिकअप, जांच के लिए मामला सारणी पुलिस को सौंपा

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर

कबाड़ा लेकर आ रही एक पिकअप को शाहपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर 1 बजे शाहपुर थाने के सामने पकड़ा। यह वाहन चेक करने पर उसमें ऊपर तक कबाड़ा भर हुआ था। इस पिकअप नंबर एमपी-04/जीबी-5111 में लोड कबाड़े को देखकर अंदेशा यह लगाया जा रहा है कि इसमें डब्लूसीएल, एमपीसीजीएल या रेल्वे का स्कैप सहित कॉपर है।

शाहपुर पुलिस ने गाड़ी खाली कराकर बारीकी से पड़ताल की। इसके बाद उक्त वाहन को थाने से रवानगी दे दी गई। इस मामले में जानकारी लिए जाने पर शाहपुर थाना प्रभारी शिवनारायण मुकाती ने बताया कि उक्त वाहन को सारनी पुलिस को सौंपने के लिए सारनी रवाना किया गया है। जहां स्क्रैप की जांच सारनी पुलिस द्वारा की जाएगी।

इधर लोग इस बात पर आश्चर्य जता रहे हैं कि मामला शाहपुर थाने का और जांच सारनी थाने की पुलिस करेगी। इससे ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं मामले को दबाने के चक्कर में शाहपुर पुलिस ने पाले से गेंद दूसरे पाले में तो नहीं फेंक दी। इधर सूत्रों का दावा है कि उक्त वाहन में अवैध स्क्रैप का परिवहन किया जा रहा था।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button