बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

BETUL NEWS: बैतूल में हुई चाकूबाजी की घटना में चार युवक जख्मी, तीन गंभीर, नागपुर किया रेफर

Betul Me chaku bazi
विसर्जन जुलूस के दौरान हुई चाकूबाजी चार युवक जख्मी तीन नागपुर रेफर

बैतूल (betul update)। बीती रात शहर के बसोड़ी मोहल्ला में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। घटना में 4 युवक घायल हो गए। इनमें 3 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से नागपुर रेफर किया गया है। घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी नीरज सोनी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों तथा घटना के बारे में जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कुछ युवकों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि चाकू चलने लगे। इस घटना में दौरान चाकू लगने से अभिषेक बसोड़, हेमंत धुर्वे, राकेश विश्वकर्मा और सन्नी शाह नामक युवक घायल हो गए। तत्काल ही इन सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद अभिषेक और हेमंत को नागपुर रेफर कर दिया था।

बताया जाता है कि अभिषेक की हालत सबसे ज्यादा गंभीर है। उसकी अंतडियां बाहर निकल गई थी। वहीं आज सुबह राकेश को भी नागपुर रेफर कर दिया गया है। सन्नी का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चाकू से हमला किसके द्वारा किया गया। जिला अस्पताल पुलिस ने घायलों के बयान ले लिए हैं। मामले की डायरी कोतवाली बैतूल थाना भेजी जा रही है। कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच की जाएगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button