ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

विधायक को ले जाकर दिखाई मरम्मत में धांधली, बताया- दो माह में ही उड़ रही धूल, बारिश में बह ही जाएगी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिले के आमला नगर में एक सड़क की मरम्मत के नाम पर ठेकेदार ने पूरी तरह लीपापोती कर दी। आलम यह है कि सड़क पहले से भी बुरी स्थिति में पहुंच गई है। महज 2 महीनों में ही सीमेंट की इस सड़क से धूल उड़ने लगी है। बारिश में पूरी सड़क ही बह जाएगी।

    इसी के चलते वार्डवासियों ने विधायक डॉ. योगेश पण्डागरे के आमला पहुंचने पर खुद उन्हें ले जाकर पूरी सड़क का मुआयना कराया। उनसे लोगों ने मांग की है कि सड़क मरम्मत के इस कार्य की जांच कराई जाएं और सख्त कार्यवाही की जाएं। विधायक डॉ. पण्डागरे ने वार्डवासियों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

    वार्डवासी शैलेश तुरिया, दीपक बर्डे, नीतेश सोनी, कृष्णा सोलंकी, सुखदेव ओडुकले, गुलाबराव कनाठे सहित अन्य के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि माह दिसंबर 2021 में वार्ड नम्बर 8 आईडियल स्कूल वाली गली/रोड पर ‘सुधार कार्य’ नगर पालिका आमला द्वारा एक निर्माण एजेंसी के माध्यम से कराया है। उक्त ‘सुधार कार्य’ इतने घटिया स्तर का है कि एक माह के अन्दर ही सड़क उखड़ने लगी है।

    इसकी वजह यह है कि उक्त ‘सुधार कार्य’ में सीमेंट के स्थान पर फ्लाय ऐश (धूल) का उपयोग किया गया है। इस ‘सुधार कार्य’ से पहले उक्त रोड और अच्छी हालत में थी। स्तरहीन ‘सुधार कार्य’ के परिणाम स्वरूप अब रोड से हमेशा धूल उड़ते रहती है। जो रहवासियों के घरों में जा रही है।

    इस धूल से रहवासियों को कई तरह की शारीरिक बीमारियां होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। संबंधित एजेंसी द्वारा कराये उक्त घटिया स्तरहीन निर्माण कार्य ने न्यूसेंस का रूप धारण कर लिया है। जिसके लिये नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकरियों-कर्मचारियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की मांग वार्डवासियों ने की है।

    वार्डवासियों ने आवेदन पर एक सप्ताह में जाँच की जाकर संबंधित के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर इस भ्रष्टाचार के विरूद्ध तथा ऐसे स्तरहीन घटिया निर्माण कार्य के कारण उत्पन्न न्यूसेंस को रोकने के लिये नगर पालिका आमला के विरूद्ध न्यायालयीन कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने कार्यवाही के साथ ही उक्त ‘सुधार कार्य’ को उखाड़ा जाकर पुनः निर्धारित पैमाने के अनुसार सुधार कार्य कराने की मांग भी की है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button