बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
वर्दी में भी धड़कता है दिल, अनिरूद्ध ने मुहैया करवाया 2 यूनिट रक्त

खाकी वर्दी में भी धड़कता हुआ दिल होता है। पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ पुलिसकर्मी अनिरूद्ध यादव ने शुक्रवार को यही साबित किया। बेहद व्यस्तता के बावजूद अनिरूद्ध ने सूचना मिलने पर संवेदनशीलता दिखाते हुए एक महिला के लिए 2 यूनिट रक्तदान करवाने का नेक कार्य किया।
जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी निवासी मंतो धुर्वे को दो यूनिट एबी पॉजिटिव ब्लड लग रहा था। घोड़ाडोंगरी सामुदायिक केंद्र से प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया था।
उसे अर्जेंट एबी पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता की सूचना अनिरुद्ध यादव (पुलिस कंट्रोल रूम) को मिली थी। इस पर उन्होंने उनके मित्र सुनील शर्मा के सहयोग से जय यादव एवं राजा रंधावा से दो यूनिट एबी पॉजिटिव रक्तदान करवा कर उपलब्ध करवाया।



