बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Lokayukt ne rishwat lete pakda : प्रभातपट्टन जनपद का इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया, लोकायुक्त भोपाल की टीम ने की कार्यवाही

• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले की जनपद पंचायत प्रभातपट्टन में पदस्थ एक इंजीनियर को लोकायुक्त टीम ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी इंजीनियर नाडेफ और सोक पीट निर्माण के बिल निकालने के बदले में रिश्वत मांग रहा था। ठेकेदार की शिकायत पर लोकायुक्त भोपाल की टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 10 जून 2022 को आवेदक गुलाबराव महादेव राव दौडके निवासी अमरावती घाट ने लोकायुक्त भोपाल रेंज के पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार उसने ग्राम पंचायत वंडली में में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सोक पिट और नाडेफ बनाने का काम किया था। जिसके 115000 रुपये के बिल जनपद पंचायत प्रभात पट्टन से पेमेंट होने हैं। इंजीनियर संजय गवाड़े उसके कार्यों का मूल्यांकन कर बिल निकालने के लिए 15000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

आवेदक रिश्वत न देकर संजय गवाड़े के विरूद्ध कार्यवाही चाहता था। आवेदन की सत्यापन कार्यवाही निरीक्षक रजनी तिवारी द्वारा की गई।आवेदक गुलाब के द्वारा अनावेदक की रिश्वत की मांग को voice recorder में रिकॉर्ड किया। जिसके उपरांत पुलिस अधीक्षक मनु व्यास के मार्गदर्शन में विवेचना अधिकारी निरीक्षक रजनी तिवारी के साथ निरीक्षक मनोज पटवा, निरीक्षक उमा कुशवाहा, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक राजेंद्र, संदीप, अवध ने संयुक्त टीम बनाकर आज 21 जून 2022 को कार्यवाही की।

आरोपी ने 5000 रुपये लेकर आवेदक को मुलताई में बिरुल चौराहे पर बुलाया। यहां 2 बजे बजे आरोपी इंजीनियर संजय गवाड़े को आवेदक गुलाब राव से 5000 रु की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आगे की कार्यवाही जनपद पंचायत प्रभातपट्टन में जारी है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button