बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

रेलवे में बड़ी कार्यवाही: बैतूल के गुड्स सुपरवाइजर श्याम धुर्वे निलंबित

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    रेलवे में बीती रात एक बड़ी कार्यवाही हुई है। बैतूल में पदस्थ गुड्स सुपरवाइजर (माल पर्यवेक्षक) श्याम धुर्वे को डीआरएम नागपुर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही नागपुर से एक उच्च स्तरीय टीम भिजवाकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू करवा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड्स सुपरवाइजर धुर्वे के विरुद्ध अनियमितताओं की कई शिकायतें उच्च स्तर पर हुई थीं। इनमें जिन्हें तत्काल माल भेजना हो उनसे प्रीमियम का शुल्क लेने के बावजूद उसे प्राथमिकता ना देकर लेन देन कर अन्य को पहले रैक उपलब्ध कराना और प्रीमियम का शुल्क देने वालों को बाद में रैक उपलब्ध कराना, यात्री टिकट में भी इसी तरह प्रीमियम टिकट वालों को प्राथमिकता ना देना जैसी शिकायतें लंबे समय से हो रही थी। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर डीआरएम द्वारा यह कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही रात को ही एक टीम ने बैतूल पहुंचकर जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button