बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मासूम को घर से खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास

  • आशीष उघड़े, सारणी
    सारणी थाना क्षेत्र में बीती रात एक 8 साल की मासूम को पड़ोसी के द्वारा घर से खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अजीत कुमरे को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 450, 376 (A)(B), 506 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पीड़ित की मां ने एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि कल शाम 6 से 7 के बीच वह अपने घर में खाना बना रही थी। उसी समय उनका पड़ोसी अजीत कुमरे घर में आया और बेटी को बाहर ले गया और वहां से बहला-फुसला कर खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। बेटी किसी तरह वहां से भागी और आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने अजीत को राउंडअप करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button