बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मानो या ना मानो… 48 हजार के हैं ये जूते, लेकिन लगता है कचरे के ढेर से ले आई कंपनी

लग्‍जरी ब्रांड और फैशन कंपनी बलेनसियागा (Balenciaga) ने एक ऐसा जूता बनाया है, जिसकी वजह से लोगों ने सोशल मीडिया पर कंपनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. दरअसल, कंपनी ने ‘पेरिस स्‍नीकर’ कलेक्‍शन जारी किया है. असल में ‘पेरिस स्‍नीकर’ कलेक्‍शन में जो जूते शामिल किए गए हैं वे काफी घिसे, फटे नजर आते हैं.

वहीं, कंपनी ने घिसे, फटे दिख रहे जूतों की 100 जोड़ी लिमिटेड एडिशन कलेक्‍शन में जारी किए हैं. इन जूतों की कीमत ₹48,279 ( 625 अमेरिकी डॉलर) हैं. कुछ लोगों ने लिखा है कि जूतों को एकबारगी देखने पर लगता है कि इसे किसी कचरे के ढेर से निकाला गया है.

कंपनी ने बताया ये जूते आखिर क्‍यों बनाए 

बलेनसियागा (Balenciaga) ने जूतों को बनाने के पीछे का मकसद बताया है. कंपनी के मुताबिक, इन जूतों की क्‍लासिक डिजाइन है, जो मध्‍यकालीन एथलेटिक्‍स को प्रदर्शित करती है. ये जूते काले, सफेद, लाल रंग में मौजूद हैं. इनका सोल और आगे के हिस्‍से में सफेद रबर लगी है. इन जूतों को देखने पर ऐसा भी लगता है कि पहले किसी ने इन जूतों को पहना हुआ है.

इंटरनेट पर जूतों का उड़ा मजाक

जैसे ही ये जूते ऑनलाइन सेल के लिए जारी हुए, सोशल मीडिया पर मौजूद इंटरनेट यूजर्स का दिमाग भी चकरा गया. कई यूजर्स ने कहा कि बलेनसियागा ने ये नए जूते रिलीज कर लोगों को ट्रोल किया है.

वहीं कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया ये बेघर लोगों के जूतों से भी खराब हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसा लगा रहा है कि बलेनसियागा ने जूतों को लिया है और आग में फेंक दिया है.
 
फिलहाल कंपनी के ये जूते यूरोपियन मार्केट्स में मौजूद हैं. वहीं मिडिल ईस्‍ट और अमेरिका के स्‍टोर में ये जूते 16 मई से उपलब्‍ध हो जाएंगे, वहीं जापान में ये 23 मई को उपलब्‍ध होंगे. ऑनलाइन इंटरनेशनल स्टोर से दुनियाभर के लोग इसे खरीद सकते हैं.

न्यूज सोर्स : https://www.aajtak.in/trending/story/balenciaga-destroyed-sneakers-high-price-weird-shoes-got-trolled-online-tsty-1461730-2022-05-11

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button