महिला सम्मेलन का आयोजन, विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान

बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर के दामजीपुरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। नारी शक्ति संकुल स्तरीय संगठन दामजीपुरा के द्वारा इस सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की आजीविका मिशन से महिलाएं सम्मिलित हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। उसके पश्चात दामजीपुरा क्षेत्र में जिन महिलाओं ने अपना विशेष योगदान दिया है, उनका आजीविका मिशन से ब्लॉक मैनेजर सुरेंद्र चौहान, पंकज अग्रवाल, प्रवीण झरबड़े, सेंट्रल बैंक दामजीपुरा के ब्रांच मैनेजर वीरेंद्र यादव, ग्राम पंचायत सचिव दामजीपुरा हेमराज गोड़से, लखन चौहान, गौतम तायड़े, गजेंद्र कुमार भलावी, पत्रकार यूनुस खान एवं समाजसेवी लवकेश मोरसे के द्वारा सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में समाजसेवी लवकेश मोरसे ने कहा कि आज महिलाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। एवं अपने अधिकार को समझ रही हैं। लेकिन फिर भी आज भी हम अपने क्षेत्र में देख रहे हैं कि जेंडर गैप बना हुआ है। इसको दूर करना है। इसके लिए आप सबको आगे आना पड़ेगा एवं शिक्षित होना पड़ेगा। बेटियों को बेटा के बराबर पढ़ाना पड़ेगा।
सेंट्रल बैंक ब्रांच मैनेजर वीरेंद्र यादव ने कहा कि हम देखते हैं कि दक्षिण के राज्यों में महिलाएं इतनी सशक्त हैं कि वे खुद का अपना व्यापार कर रही हैं एवं शिक्षित हैं। आजीविका मिशन के सुरेंद्र चौहान ने कहा कि हमारा समूह इतना सशक्त हो कि हमें बैंक के पास लोन लेने जाना ना पड़े। बैंक खुद हमारे पास लोन देने के लिए आए। इसके लिए हम को सशक्त होकर काम करना है।
कार्यक्रम के अंत में टीआई रविकांत डेहरिया ने बताया कि आज भी महिलाओं में शर्म और डर बना हुआ है। हमें शर्म और डर को दूर करना है। क्षेत्र में कहीं भी आपको लगता है कि कहीं कोई अपराधी घटना हो रही है। आप तुरंत पुलिस को सूचना कर सकती है। पुलिस आपकी हमेशा हर पल मदद करेगी। बस सिर्फ आपको अपना डर निकालना है और जो अपराध बढ़ रहे हैं, उन्हें रोकने के लिए हमको-हमारे घर से ही शुरुआत करनी है।
कार्यक्रम में पूर्व महिला सुपरवाइजर कुसुम राठौर, जिला पंचायत सदस सुमन चौहान, संध्या आर्य, चंपाबाई विद्या तायड़े, ममता उईके, आशा मंडाने, भागरथी पाटिल, गीता भास्कर, वीना भास्कर, लतिका सोनी, ज्योति राठौर, सुनीता प्रजापति, नम्रता सिरायकर, सुनीता सोनी, शांति कुमरे एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
ं



