देश/विदेश अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मध्यप्रदेश के बैतूल में आशापुर हाइवे पर नजर आया तेंदुआ, सिंगाजी धाम जा रहे श्रद्धालुओं ने बनाया वीडियो; हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

मध्यप्रदेश के बैतूल में आशापुर हाइवे पर नजर आया तेंदुआ, सिंगाजी धाम जा रहे श्रद्धालुओं ने बनाया वीडियो

▪️श्याम यादव, नांदा

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आशापुर हाइवे (Betul Ashapur Highway) पर एक तेंदुआ (Leopard in Betul) लोगों को नजर आया। खंडवा के पास स्थित सिंगाजी धाम (Singaji Dham near Khandwa) जा रहे श्रद्धालुओं ने सुबह 4 से 5 बजे के बीच यह तेंदुआ पश्चिम वन मंडल की मोहदा रेंज में देखा। इस पर उन्होंने बाकायदा इसका वीडियो बनाया। इसी तेंदुए ने दो दिन पहले नांदा सर्किल में एक बछिया का शिकार भी किया था।

बैतूल के पश्चिम वन मंडल में पिछले कुछ दिनों से एक तेंदुए का मूवमेंट देखा जा रहा है। रविवार की सुबह इसे मोहदा सर्किल की पूर्व मोहदा बीट में देखा गया। हालांकि उसे शिकार नहीं मिला। यह तेंदुआ दो दिन पहले चिचोली रेंज की नांदा सर्किल की पश्चिम बीट के जंगल में एक 3 वर्षीय बछिया को अपना शिकार बना चुका है। यह घटना 2 दिन पहले की है। ग्राम नांदा के सुखराम मुकदम ने इसकी जानकारी भी दी थी। आज वह तेंदुआ तावड़ी रेंज होते हुए मोहदा रेंज पहुंच गया है। यहां पर मेलघाट के जंगल से टाइगर कॉरिडोर मेलघाट के जंगल से यह तेंदुआ निकल रहा था। जिसको सुबह श्याम यादव पत्रकार के पुत्र भरतराम यादव द्वारा देखा गया। वे अपने चार पहिया वाहन से माखनलाल यादव सहित अन्य लोगों के साथ खंडवा की ओर सिंगाजी जा रहे थे।

सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

इधर बाइक से सिंगाजी दर्शन करने जा रहे दंपती को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश पिता श्रीराम धामोड़े (38) निवासी मंडई बुजुर्ग अपनी पत्नी मालती बाई के साथ बाईक से सिंगाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। रविवार सुबह बक्का चिखली के पास एक कार ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने कैलाश धामोड़े को मृत घोषित कर दिया। महिला मालती बाई गंभीर रूप से घायल है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button