बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Lakhon rupaye baramad : दूसरे चरण के मतदान के कुछ घंटे पहले बोलेरो वाहन से बरामद 6.84 लाख, इधर देशी कट्टों समेत दो गिरफ्तार

 

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
जिले के 4 जनपद पंचायत क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे चरण के तहत मतदान होना है। मतदान के कुछ घंटे पहले गुरुवार रात में चिचोली थाना क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन से 6.84 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इधर बैतूल में चेकिंग के दौरान 2 युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। दोनों भोपाल के रहने वाले हैं। उनके पास से 2 कट्टे और जिंदा राउंड मिले हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि चुनाव के चलते थाना चिचोली के अंतर्गत गहन चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच गुरुवार रात में एक बोलेरो वाहन से 6 लाख, 84 हजार रुपये बरामद हुए हैं। बोलेरो वाहन में चिचोली निवासी 30 वर्षीय युवक और सातनेर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति थे। दोनों से पुलिस द्वारा रुपयों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें… Rape of Minor : नाबालिग को नागपुर ले जाकर 8 महीने किया दुष्कर्म, आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार : इधर महिला समेत 2 ने लगाई फांसी

गौरतलब है कि चिचोली विकासखंड में भी पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कल होना है। जिसके मद्देनजर बैतूल पुलिस द्वारा सघनता से चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बोलेरो वाहन से बड़ी राशि नकद के रूप में बरामद हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह राशि कहाँ और क्यों ले जाई जा रही थी। पुलिस द्वारा राशि के संबंध में अभी जांच जारी है।

इधर बैतूल कोतवाली पुलिस ने दो संदिग्धों के पास से देशी कट्टे बरामद किए हैं। यह कट्टे कपिल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी रोशनपुरा भोपाल और शाहरुख पिता अलीम निवासी रोशनपुरा उम्र 22 वर्ष भोपाल के पास से बरामद हुए हैं। इनके पास से दो देशी कट्टे के साथ ही जिंदा राउंड भी बरामद किए हैं। आरोपियों को अभिरक्षा में रखकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें… जोर लगा के… केंद्रों पर जाने से पहले मतदान कर्मियों को लगाना पड़ा बसों को धक्का, फिर भी नहीं हिलीं तो जेसीबी की ली मदद

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button