बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Cleanliness campaign : खेड़ापति मंदिर परिसर में रजक समाज ने चलाया स्वच्छता जागरुकता अभियान

• उत्तम मालवीय, बैतूल
रविवार को जिला रजक समाज बैतूल द्वारा संचालित “संत गाड़गे स्वच्छता जागरुकता अभियान” अंतर्गत इस माह का स्वच्छता कार्यक्रम खेड़ापति मंदिर परिसर, इटारसी रोड, सदर, बैतूल में रखा गया। कार्यक्रम प्रभारी सुशील उदयपुरे जिला महासचिव रजक समाज एवं कार्यक्रम सह-प्रभारी ललिता सिसोदिया जिलाध्यक्ष रजक महिला शक्ति के नेतृत्व में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं बच्चों ने इस पावन कार्य में भाग लिया।

मंदिर परिसर में जगह-जगह पड़ी हुई पन्नियों, कागज के टुकड़ों, नारियल की बूचों, डिस्पोजल गिलासों, प्लास्टिक की बोतलों आदि को इकट्ठा कर लगभग 20 बोरी कचरा नगर पालिका के स्वच्छता वाहन में डाला गया। मंदिर परिसर में ही शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यालय, स्कूल एवं आंगनवाड़ी के भवन बने हुए हैं। आप सभी से उक्त परिसर में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखवाने एवं यथास्थान स्वच्छता संदेश लिखवाने हेतु संयुक्त रूप से प्रयास करने की अपेक्षा है। ताकि लोग स्वच्छता के प्रति सजग हो सकें।

रजक समाज ने अभिनंदन सरोवर पर चलाया स्वच्छता अभियान, महिलाएं भी हुईं शामिल

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं रजक समाज के मार्गदर्शक संजू सोलंकी ने कहा कि, “हमें सामाजिक रूप से कार्य करने के साथ-साथ शासन के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए।” इसके अलावा उन्होंने नगर पालिका द्वारा संचालित ‘क्लीन बैतूल’ अभियान के काउंसलर राम सोनी और उनकी पूरी टीम को स्वच्छता कार्यक्रम में सहयोग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

अपने आभार संबोधन में जिला उपाध्यक्ष रजक समाज राजन सिसोदिया ने कहा कि, “स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जागरुकता फैलाने का कार्य मातृशक्ति के सहयोग के बिना संभव नहीं है।” इसके साथ ही उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में मातृशक्तियों के अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हेतु अपील की और अगले माह के कार्यक्रम प्रभारी और सह प्रभारी के नामोंं की घोषणा की। अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष रजक समाज तुलसी मालवी ने कहा कि, “किसी कारणवश वरिष्ठजनों की अनुपस्थिति होने पर भी हमारा ये जागरुकता अभियान प्रभावित नहीं होना चाहिए, क्योंकि हम सभी इसके नेतृत्वकर्ता हैं और ये हम सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।”

स्वच्छता अभियान: महादेव के धाम में बिखरा पड़ा था ट्रॉली भर कचरा, रजक समाज जुटा सफाई में तो चकाचक हो गया धार्मिक स्थल

आज के इस जागरुकता कार्यक्रम में रजक समाज से कुमारी भूविका बावसे, कुमारी मिताली उदयपुरे, भूमि बिंजवे, आकाश बिंजवे, राजरानी बिंजवे, मधुमति कनौजे, कविता इन्हें, सोनू मौखेड़े, सुनील बाथरी (सोहागपुर), संतोष जागरे, दिनेश उदयपुरे, शशि कुमार जागरे, सुरेश उदयपुरे, मोहन मौखेड़े, राजकुमार बावसे, गौरीशंकर बाथरी, कृष्णा दुप्पली, बब्बू बाथरी, राजेश पटने, अनिल सोलंकी, विपिन बाथरी, आशीष पटने, दिलीप जांगड़े, नितेश एनिया, शुभम पारड़कर, उमेश बाथरी आदि उपस्थित रहे।

Cleanliness campaign : सागौन बाबा दरबार में रजक समाज ने चलाया स्वच्छता अभियान

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button